Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य में छप्पड़ों की सफ़ाई की मुहिम का आगाज़

छप्पडों की सफ़ाई का काम 10 जून तक मुकम्मल किया जाए-तृप्त बाजवा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2020

Last updated on: May 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने आज एक वीडिओं कॉन्फ्ऱेंस के द्वारा राज्य में छप्पड़ों की सफ़ाई की मुहिम का आग़ाज़ करते हुए विभाग के अधिकारियों और पंचायतों को छप्पड़ों की सफ़ाई का कार्य 10 जून तक मुकम्मल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छप्पड़ों की सफ़ाई का, गाँवों की सफ़ाई और लोगों के स्वास्थ्य से गहरा सम्बन्ध है, इसलिए यह कार्य पहल के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।श्री बाजवा ने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और तंदुरुस्त मिशन पंजाब के डायरैक्टर काहन सिंह पंन्नू इस कार्य सम्बन्धी पंचायतों और विभाग के फील्ड स्टाफ को सलाह देने और उनकी मुश्किलें हल करने के लिए अगले हफ़्ते से ही पंजाब के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि इस कार्य को पूरी तनदेही, ईमानदारी और दृढ़ता से पूरा किया जाएगा।ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मनरेगा कामगारों को इस काम के द्वारा अधिक से अधिक रोजग़ार दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस काम के लिए मशीनों का कम से कम इस्तेमाल किया जाए और अनावश्यक खर्च किए न किए जाएँ।स. बाजवा कहा आज जहाँ देश भर में कोरोनावायरस के कारण गरीब लोगों के पास कोई रोजग़ार नहीं रहा और न ही आमदनी का कोई और साधन, सो इस मुहिम से गरीब लोगों को मनरेगा के अधीन रोजग़ार भी मिलेगा और उनके परिवारों की राशन-पानी की ज़रूरतें पुरी करने के लिए मदद भी होगी। इसके साथ ही मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायतें जारी की कि मनरेगा कामगारों की अदायगियाँ भी साथ ही की जाएँ।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की वित्तीय कमिश्नर  सीमा जैन ने बताया कि छप्पड़ों की सफ़ाई के साथ-साथ कीचड़ भी निकाला जाएगा और जहाँ संभव है वहाँ छप्पड़ों की सफ़ाई और नवीनीकरण थाप्पर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रवानित सीचेवाल मॉडल के अनुसार भी किया जाएगा। उन्होंने साथ ही बताया कि छप्पड़ों की सफ़ाई के काम की रोज़ाना रिपोर्ट मुख्य कार्यालय को वाट्सऐप ग्रुपों में फोटो और वीडियो डाल कर दी जाएगी। इसके अलावा मुख्य कार्यालय और जि़ला स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर इस काम का निरीक्षण भी किया जाएगा।तंदुरुस्त मिशन पंजाब के डायरैकर श्री काहन सिंह पन्नू ने जहाँ राज्य की पंचायतों द्वारा गाँवों में कोरोनावायरस से बचाव के लिए आपसी भाईचारे की बड़ी मिसाल पेश की है, उसी तरह गाँवों को साफ़-सुथरा बनाने के लिए इस मुहिम में सभी पक्ष एकजुट होकर काम करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा, जिससे हर हाल में आने वाली बरसातों से पहले यह कार्य मुकम्मल कर लिया जाए, क्योंकि पिछले साल यह काम देरी से शुरू हुआ था और बरसातें शुरू होने के कारण कुछ छप्पड़ों की सफ़ाई बाकी रह गई थी। इस मीटिंग में अन्यों के अलावा डायरैक्टर डी.पी.एस खरबन्दा, जे.डी.सी विपुल उज्जवल उपस्थित हुए और सभी जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों, विकास और ग्रामीण विकास विभाग के जि़ला विकास अधिकारियों और ब्लॉक विकास अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्ऱेंस के द्वारा भाग लिया।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD