Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सुनीं प्रवासी मजदूरों की समस्याएं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मनाली , 12 May 2020

Last updated on: May 12, 2020, 00:00 IST

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मनाली के परिधि गृह में प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।मूल प्रवाह अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज कुल्लू के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू-मनाली में बड़ी संख्या में नेपाली श्रमिक कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। बागवानी और अन्य कार्यों में इन श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए इन श्रमिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने अब लाकडाउन एवं कफ्र्यू में भी इन सभी कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब श्रमिकों को जिला में काफी रोजगार मिल रहा है।गोविंद सिंह ने कहा कि बिहार और अन्य सभी राज्यों के श्रमिकों के लिए भी अब बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में बाहरी राज्यों के श्रमिकों की हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। इस अवसर पर वन मंत्री ने कर्नाटक व अन्य राज्यों के श्रमिकों से भी भेंट की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वन मंत्री ने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।

कोविड-19 फंड के लिए वन मंत्री को सौंपे चेक

कोरोना संकट से निपटने के लिए बनाए गए एचपी एसडीएमए कोविड-19 एसडीआर फंड में मनाली की कई संस्थाओं और आम लोगों ने मंगलवार को अंशदान दिया। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अंशदान के चेक वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को सौंपे। गांव बुरुआ के निवासियों ने कोविड-19 फंड के लिए 80,765 रुपये तथा हिमालयन महिला एडवेंचर एसोसिएशन बाहंग मनाली ने भी 15 हजार रुपये का चेक भेंट किया। महिला मंडल भीमेश्वरी रियाडा ने ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट में पांच हजार रुपये और नेपाली सोसायटी मनाली एनसीडीएस के सचिव संत कुमार ने 5100 रुपये का अंशदान किया है। इस ट्रस्ट के लिए लगवैली के गांव बढ़ई के त्रिलोक चंद ने 21 हजार रुपये तथा बुरूआ के भाजपा बूथ अध्यक्ष चमन लाल महंत ने भी 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया।सभी दानी लोगों और संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में इन लोगों ने अपनी नेक कमाई से उदारतापूर्वक दान करे एक मिसाल कायम की है। यह धनराशि कोरोना संकट से निपटने तथा प्रभावितों की मदद के लिए खर्च की जाएगी।

दो लाख किराया माफ करने पर हरि सिंह की सराहना

वन मंत्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने सराहनीय कदम उठाए हैं। गौशाल के कारदार हरि सिंह ने भी अपने कई किरायेदारों का दो लाख रुपये से अधिक किराया माफ करके गरीब श्रमिकों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD