कोरोना संकट से निपटने तथा प्रभावितों की मदद के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड और एचपी एसडीएमए कोविड-19 फंड में बड़ी संख्या में लोग आर्थिक योगदान दे रहे हैं। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की प्रेरणा से मनाली विधानसभा क्षेत्र की संस्थाएं और आम लोग बड़ी संख्या में अंशदान कर रहे हैं। सोमवार को भी कई संस्थाओं ने वन मंत्री को लाखों के चेक सौंपे।गांव कन्याल से विक्टरी रिजार्ट के मालिक तारा चंद ठाकुर ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 फंड के लिए 51 हजार रुपये का चेक दिया। कारदार जय चंद ने देवी काली ओडी डोभी की तरफ से 21 हजार रुपये, ग्राम कमेटी शलीन ने 15100 रुपये तथा वार्ड नंबर 9 से वार्ड पंच मेहर चंद जी ने भी एचपी एसडीएमए कोविड-19 फंड में 3100 रुपये की राशि का सहयोग दिया।बराण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुर कंुजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट में 35,600 रुपये का अंशदान किया। अंतरराष्ट्रीय कृष्णा भावना भावित संग पतलीकूहल ने भी ट्रस्ट में ग्यारह हजार रुपये, पतलीकूहल निवासी संजय ठाकुर ने 5100 रुपये तथा छपे राम कारदार शेहला देवता गांव रेगिन नेरी की तरफ से 2000 रुपये का चेक भेंट किया।सभी संस्थाओं और दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में लोग अपनी नेक कमाई से उदारतापूर्वक दान कर रहे हैं। यह धनराशि कोरोना संकट से निपटने तथा जरुरतमंद लोगों पर खर्च की जाएगी।