Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हिमाचल प्रदेश रेडक्रास सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 08 May 2020

Last updated on: May 08, 2020, 00:00 IST

अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश रेडक्रास सोसायटी द्वारा आज रेडक्रास भवन शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता राज्यपाल एंव राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं।रेडक्रास के संस्थापक जीन हेनरी दुनाट के जन्म दिवस के अवसर पर हर वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रास दिवस मनाया जाता है।राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी की इस आपदा में रेडक्रास सोसायटी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि राज्य रेडक्रास व इसकी शाखाएं प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है। रेडक्रास के 582 स्वयं सेवी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं और अब तक रेडक्रास के माध्यम से लगभग 7 लाख लोगों को पका हुआ भोजना वितरित किया गया और 27 हजार परिवारों को अनाज उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि 1.75 लाख मास्क और 5896 सैनेटाइजर भी वितरित किए। रेडक्रास ने 620 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध करवाए हैं।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि रक्तदान शिविर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसके लिए सोसायटी के सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में इस तरह के और शिविर लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर डा. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्रास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय में पीड़ित मानवता को राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान के कारण हजारों लोगों को कई जानलेवा बीमारियों जैसे थैलेसीमिया, अनीमिया, कैंसर आदि से बचाया गया है। उन्होंने इस शिविर के आयोजन के लिए रेडक्रास के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने लोगों से भारत सरकार द्वारा कोविड-19 से सम्बन्धित जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने का आग्रह किया और कहा कि सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और स्वच्छता जैसी आदतों को अपनाकर हम कोरोना महामारी से बचाव कर सकते हैं।इस अवसर पर निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों ने भी रक्तदान किया। राज्यपाल ने इस रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।यह रक्तदान शिविर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की स्वास्थ्य टीम की सहायता से आयोजित किया गया।राज्यपाल ने वृद्ध लोगों की देखभाल के लिए सोलन शहर में गोल्डन एजुकेशनल एंड वेल्फेयर ट्रस्ट (सेवा) द्वारा चलाए जा रहे डे-केयर सेंटर खुशी की सदस्य शशि प्रभा गुप्ता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रास सोसायटी के लिए उपायुक्त सोलन को 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया।  राज्यपाल ने जिला कोविड-19 फंड के लिए उपायुक्त सोलन को 16,000 रुपये की राशि का चैक डे-केयर सेंटर खुशी की वरिष्ठ सदस्य तृप्ता चैधरी द्वारा भेंट करने के लिए सभी महिला सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Blood Camp , Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD