Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अकाली श्रद्धालुओं का हाल-चाल जानने की बजाय संकुचित राजनीति कर रहे हैं-तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा

सिख श्रद्धालुओं के नाम पर राजनैतिक ज़मीन तलाश कर रहा अकाली दल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2020

Last updated on: May 05, 2020, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर हजूर साहिब से आए श्रद्धालुओं का हाल-चाल जानने की बजाय संकुचित राजनीति करने के दोष लगाते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा है कि कोई भी अकाली नेता राज्य में एक जगह भी श्रद्धालुओं को हौसला देने नहीं गया।श्री बाजवा ने आज यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अपनी राजनैतिक सा$ख गवा चुका अकाली दल सिख श्रद्धालुओं के मुद्दे पर बेबुनियाद बयानबाज़ी करके सिखों और पंजाबियों में फिर अपनी सा$ख बनाने का असफल यत्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदोस्तान के कुछ एक गिने-चुने अमीर परिवारों में शुमार बादल परिवार के एक भी व्यक्ति ने पंजाब सरकार द्वारा कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में एक पैसे का योगदान भी नहीं दिया। साथ ही बादल परिवार के तीनों व्यक्तियों द्वारा सरकार से ली जा रही बड़ी पैंशनों और वेतनों में से भी एक पैसा भी मुख्यमंत्री राहत कोष में नहीं दिया।पंचायत मंत्री ने कहा कि बादल परिवार की निजी हित, परिवारवाद और मनगढ़ंत नीतियों के कारण शिरोमणि अकाली दल बादल और मजीठिया परिवार तक ही सीमित होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के बिना एक भी अकाली नेता इनकी तरह झूठी और बेबुनियाद बयानबाज़ी नहीं कर रहा।

कैबिनेट मंत्री ने बादल परिवार से सवाल करते हुए कहा कि अगर उनके मन में लोगों के प्रति किसी तरह की भी हमदर्दी थी तो उन्होंने कोरोना के विरुद्ध अपनी जी-जान लगाकर लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और अन्य पैरा मैडीकल स्टाफ के लिए अपने न्यू चंडीगढ़ स्थित होटल में डॉक्टरों के ठहरने के लिए एक भी कमरा क्यों नहीं दिया। उन्होंने साथ ही पूछा कि नांदेड़ साहिब के सिख श्रद्धालुओं के प्रति बहुत प्यार जता रहा अकाली दल ने उनको पंजाब वापस लाने के लिए कितनी बसें भेजीं।श्री. बाजवा ने कहा कि हजूर साहिब के गुरुद्वारा लंगर साहिब के 26 सेवकों के कोरोना रोगी होने की पुष्टि हो जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत सभी अकाली नेताओं को माफी मांगनीचाहिए, जो नांदेड़ से वापस आए श्रद्धालुओं के कोरोना रोगी होने के पीछे किसी साजिश होने का झूठा और गुंमराह करने वाला प्रचार करके कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला तोडऩे का गुनाह करते आ रहे हैं।श्री बाजवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को पंजाब सरकार द्वारा कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में रोड़े अटकाने की जगह अपनी हिस्सेदार केंद्र की मोदी सरकार पर दबाव डाल कर गेहूँ के खऱीद मुल्य में कटौती करने के फैसले को वापस लें, जिससे इस मुश्किल घड़ी में राज्य के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अकाली नेताओं को चाहिए कि पंजाब को अपने हिस्से के टैक्सों की बकाया रकम जारी करने के साथ-साथ पंजाब को कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लडऩे के लिए अपेक्षित आर्थिक मदद दिलाने के लिए भी केंद्र सरकार पर दबाव डालें।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD