Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परिवहन विभाग ने पंजाब के भीतर और बाहर जरूरी वस्तुओं की निर्विघ्र आवाजाही को बनाया सुनिश्चित- रजिया सुल्ताना

परिवहन विभाग ने पंजाब के भीतर और बाहर जरूरी वस्तुओं की निर्विघ्र आवाजाही को बनाया सुनिश्चित- रजिया सुल्ताना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2020

Last updated on: May 05, 2020, 00:00 IST

परिवहन विभाग, पंजाब कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में फ्रंटलाइन रह कर लड़ रहा है। विभाग ने अन्य राज्य सरकारों के साथ पंजाब के भीतर और बाहर माल की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी सटीकता से तालमेल कर रखा है। यही कारण है कि राज्य में किसी भी आवश्यक वस्तुअ की कमी नहीं है। इससे यह भी सुनिश्चित हो गया कि पंजाब में इन वस्तुओं की कीमत में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसका बात का प्रगटावा परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।परिवहन मंत्री ने एक प्रैस ब्यान में कहा कि यह बैठक कोविड-19 महामारी को देखते हुए विभाग के कामकाज का जायजा लेने के लिए बुलायी गई थी। उन्होंने परिवहन विभाग और इसके अधिकारियों की भूमिका की सराहना की जिन्होंने बिना किसी बाधा के राज्य में वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अन्य राज्यों के साथ तालमेल किया।श्रीमती सुल्ताना ने बैठक के दौरान कहा कि संकट की इस घड़ी में पनबस और पीआरटीसी को सहारा देने के लिए परिवहन विभाग को धन मुहैया करवाने के लिए वित्त विभाग से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया क्योंकि कफ्र्यू/लॉकडाउन के कारण विभाग द्वारा राजस्व सृजन का कोई काम नहीं हो रहा है। । उन्होंने कहा कि बैठक में पीआरटीसी और रोडवेज के कर्मचारियों को वेतन देने करने के लिए मौजूदा विभिन्न संसाधनों की भी समीक्षा की गई। इसी तरह विभाग के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा की गई।परिवहन मंत्री ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संकट के इस समय के दौरान स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और गुड्स कैरिज ऑपरेटरों को पर्याप्त सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्वारंटाइन किये गये स्टाफ की देखभाल के लिए सभी संभव इंतजाम किए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्वारंटाइन किये गये कर्मचारियों के लिए अच्छे रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था भी की जाए।बैठक में शामिल अन्यों में प्रमुख तौर पर श्री के. शिवा प्रसाद, प्रमुख सचिव परिवहन, श्री भूपेन्द्र सिंह, निदेशक राज्य परिवहन, डॉ. अमरपाल सिंह, एसटीसी और श्री जसकरन सिंह, एमडी, पीआरटीसी मौजूद थे।

 

Tags: Razia Sultana , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD