Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गायक सिद्धू मूसेवाला और पाँच पुलिस मुलाजि़मों के विरुद्ध केस दर्ज, डीजीपी ने डीएसपी को किया मुअत्तल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 May 2020

Last updated on: May 04, 2020, 00:00 IST

विवादों में घिरे पंजाबी पॉप गायक सिद्धू मूसेवाला और पाँच पुलिस मुलाजिमों के विरुद्ध तेज़ी से कार्यवाही करते हुये बरनाला पुलिस ने सोमवार को मामले दर्ज किये हैं। फायरिंग रेंज और गोली चलाने वाले एक वीडियो वायरल होने के बाद गायक और पाँच पुलिस मुलाजि़मों के विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया गया। यह केस पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर दर्ज किये गए हैं, जिन्होंने डीएसपी हैडक्वाटर संगरूर, दलजीत सिंह विर्क को तुरंत मुअत्तल करने के आदेश भी दिए हैं। उक्त मुलाजि़म पर ड्यूटी के दौरान अपराध करने के दोषों सम्बन्धी जांच लम्बित पड़ी थी।वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने एसएसपी संगरूर को प्राथमिक जांच करने के निर्देश दिए, जिसने सबसे पहले यह साबित किया कि डीएसपी ने गाँव बडबर में फायरिंग रेंज और गोली चलाने में सहायता की थी यह उस समय हुआ जब सारा राज्य में कफ्र्यू है। रिपोर्ट मिलने पर डीएसपी के खि़लाफ़ विभागीय जांच शुरू की गई और मुलजिमों के विरुद्ध केस दर्ज किये गए।डीजीपी ने डीएसपी द्वारा उससे जुड़े पुलिस मुलाजिमों को अनाधिकारित तौर पर शूटिंग रेंज पर तैनात करने और एक अधिकारी की गलत ढंग से कार्यवाही करने पर सख्त नोटिस लिया।इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 57 तारीख़ 4. 5. 20 को आई.पी.सी की धारा 188 के अंतर्गत और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के अंतर्गत थाना धनौला, जिला बरनाला में सिद्धू मूसेवाला निवासी मानसा, करम सिंह लेल निवासी संगरूर, इन्द्र सिंह ग्रेवाल निवासी संगरूर, जंग शेर सिंह निवासी पटियाला और 5 पुलिस अधिकारी, जिनमें एक सब- इंस्पेक्टर, दो हैड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं, के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारी संगरूर जिले में तैनात हैं और अगली जांच जारी है।प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस के हैडक्वाटर की तरफ से डीएसपी दलजीत सिंह विर्क के खि़लाफ़ विभागीय जांच शुरू करने के लिए राज्य के गृह विभाग से संबंध किया गया है।  

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD