Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इफको द्व्रारा डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को जरुरतमंदो में वितरण हेतु मास्क व सैनीटाईजर की 1000 किटें भेट

करोना महामारी के खिलाफ सरकार की सहायता के लिए इफको वचनबद्ध : बलविंदर सिंह नकई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बठिंडा , 04 May 2020

Last updated on: May 04, 2020, 00:00 IST

विशव की सबसे बड़ी खाद उत्पादन करने वाली संस्था इफको ने हमेशा प्रकिर्तिक आपदाओं व अन्य मुश्किल हालातो में  भारत सरकार और भारतीय नागरिको की सहायता हेतु आगे बढ़कर अपना योगदान दिया हैं व भविष्य में भी इफको लोगो की सहायता हेतु प्रयासरत रहेगी l यह शब्द इफको के अखिल भारतीय अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई ने आज डिप्टी कमिश्नर बठिंडा श्री बी श्रीनिवासन से मुलाकात के समय अपने सम्बोधन में कहे l इस दौरान सरदार बलविंदर सिंह नकई द्वारा मास्क,सैनीटाईजर, साबुन व विटामिन सी की गोलियों वाली 1000 किटें डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को  करोना महामारी से निपटने के लिए  जरुरतमंदो में वितरण हेतु भेंट की गई lसरदार नकई ने कहा कि इफको के प्रबंध निदेशक डा यू एस अवस्थी की योगय रहनुमाई में संस्था द्वारा समस्त भारत वर्ष में करोना महामारी को रोकने हेतु सरकार द्वारा की गयी तालाबंदी के दौरान जरुरतमंदो को राशन व अन्य जरुरी वस्तुए मुहईया करवाने हेतु मुहिम चलाई गयी थी जो की निरंतर चल रही है  lउन्होंने बताया की इफको के कृषि सेवा केन्द्रो तथा समितियों द्वारा कर्मचारियों के सहयोग से किसानो की भलाई हेतु सुरक्षा व जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है जिससे मंडी में अपनी फसल लेकर जाने वाले किसान सामाजिक दूरी की पालना करते हुए करोना की चपेट में आने से अपना बचाव कर सकें lचेयरमैन नकई ने जानकारी देते हुए बताया कि इफको के प्रबंध निदेशक डा यू एस अवस्थी, उपाध्यक्ष दिलीप संघानी  व समस्त बोर्ड के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श उपरांत किये गए फैसले के तहत कोरोना  महामारी से निपटने हेतु  प्रधानमत्री राहत कोष में 25 करोड़ व मुख्यमंत्री पंजाब राहत कोष में 1 करोड़ की सहायता राशि इफको द्वारा भेजी गयी है lडिप्टी कमिश्नर बठिंडा श्री बी श्रीनिवासन द्वारा चेयरमैन सरदार बलविंदर सिंह नकई का उनके द्वारा जरुरतमंदो में वितरण हेतु भेंट की गयी मास्क व सैनीटाईजर किटों के लिए उनका धन्यवाद किया गया और इफको द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई l इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने इफको के प्रबंध निदेशक डा यू एस अवस्थी, उपाध्यक्ष दिलीप संघानी ,समस्त बोर्ड सदस्यों तथा अधिकारयों व कर्मचारियों का उनके द्वारा समाजहित में दिए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद किया

 

Tags: DC Bathinda , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD