Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू-कश्मीर से संबंधित 567 व्यक्ति घरों के लिए किए रवाना: डिप्टी कमिश्नर

कहा, जम्मू-कश्मीर पहुंचाने के लिए आज भेजी गई हैं 23 बसें

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Apr 2020

Last updated on: Apr 28, 2020, 00:00 IST

जहां पंजाब सरकार की ओर से श्री हजूर साहिब गए पंजाब के श्रद्धालुओं को बसों के माध्यम से प्रदेश में लाया जा रहा है, वहीं पंजाब के कोटा(राजस्थान) में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी बसों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया गया है। आज एक बेहतरीन पहल करते हुए जम्मू-कश्मीर से संबंधित जिला होशियारपुर में रह रहे 567 व्यक्तियों को नि:शुल्क बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। रमजान के त्यौहार पर पंजाब सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित इन व्यक्तियों को जो घर भेजा गया है, उसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जम्मू-कश्मीर से संबंधित व्यक्तियों को जिले के अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया था व यहीं उनके खाने पीने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि आज इन व्यक्तियों को 23 बसों में जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन गढ़शंकर में एस.डी.एम. हरबंस सिंह के नेतृत्व में 8 बसों के माध्यम से 197 व्यक्तियों को रवाना किया गया। इसके अलावा एस.डी.एम. अमित महाजन के नेतृत्व में सब-डिवीजन होशियारपुर में 143 व्यक्तियों को 6 बसों के माध्यम से, एस.डी.एम. दसूहा ज्योति बाला के नेतृत्व में सब-डिवीजन दसूहा से 6 बसों के माध्यम से 148 व्यक्तियों के अलावा एस.डी.एम. अशोक कुमार के नेतृत्व में सब-डिवीजन मुकेरियां से 79 व्यक्तियों को 3 बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है।अपनीत रियात ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के लिए जिले में सुचारु ढंग से प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं, ताकि कफ्र्यू के दौरान इनको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उधर घर वापसी कर रहे व्यक्तियों ने जहां पंजाब सरकार की प्रशंसा की, वहीं सुविधाएं मुहैया करवाने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनको आज घर वापिस जाने की बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि उनको कफ्र्यू के दौरान जहां जरुरी वस्तुएं मुहैया करवाई गई, वहीं आज बसों के माध्यम से नि:शुल्क घर भेजा जा रहा है ,जिसके लिए वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।एजाज अहमद शाह ने बताया कि रमजान के पवित्र त्यौहार पर पंजाब सरकार ने जो तोहफा दिया है, वे दिल से कबूल है। उन्होंने बताया कि अब हम घर जाकर रोजा रखेंगे व पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। नजीर अहमद ने बताया कि रमजान का पवित्र माह शुरु हुए आज चौथा दिन है और वे हर रोज दुआ करते थे कि अपने घर जाकर रोजा रखें। उन्होंने बताया कि आज घर जाते समय बहुत खुशी महसूस हो रही हैै व परिवार से मिलने की बहुत चाह है। मोहम्मद शफी भट्ट व मोहम्मद यूसूफ ने बताया कि उनको होशियारपुर जिले में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD