Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से पांच राज्य कोरोना मुक्त हुए : डॉ. जितेंद्र सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2020

Last updated on: Apr 27, 2020, 00:00 IST

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से पांच पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गए हैं, जबकि अन्य तीन राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई एक समीक्षा बैठक के बाद यह खुलासा किया। इस समीक्षा बैठक में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम (एनईआरएएमसी), पूर्वोत्तर हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम (एनईएचएचडीसी), पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम (एनईडीएफआई), बेंत एवं बांस तकनीक केन्द्र (सीबीटीसी) सहित विभिन्न सरकारी संगठनों और पीएसयू के प्रतिनिधियों ने संबंधित स्थानों से भाग लिया।मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में पिछले छह साल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास संबंधी बदलाव के एक मॉडल के रूप में सामने आया है। इसके साथ ही यह वर्तमान कोविड संकट के दौरान भी यह प्रभावी, परिश्रमी और अनुशासित स्वास्थ्य प्रबंधन के एक मॉडल के रूप में उभरा है।विस्तार से बताते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 5 पूर्वोतर राज्यों सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह कोरोना मुक्त हैं, जबकि तीन अन्य राज्य असम, मेघालय और मिजोरम में क्रमशः 8, 11 और 1 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, जिनके अब निगेटिव होने का इंतजार किया जा रहा है जहां पिछली रात कोई नया मामला सामने नहीं आया था। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों, उनके मुख्यमंत्रियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय तथा पूर्वोतर परिषद के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के लिए बधाई दी, जिसके चलते ही यह संभव हुआ है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोतर के राज्यों से मिले संक्रमण के प्रबंधन और कोरोना देखभाल, गंभीर इलाज तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को समर्पित नई स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं के प्रस्तावों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डीओएनईआर मंत्रालय ने लॉकडाउन से काफी पहले ही पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना से संबंधित गतिविधियों के लिए अंतर-वित्तपोषण के रूप में शुरुआती चरण के तौर पर 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी थी।बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत छूट प्राप्त क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां भी लीं, जिसमें मुख्य रूप से बांस से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD