Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब ग्रामीण विकास अधिकारी संगठन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चैक मंत्री तृप्त बाजवा को सौंपा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Apr 2020

Last updated on: Apr 27, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य में लड़ी जा रही लड़ाई में अपना योगदान डालने के लिए 2 लाख रुपए का चैक आज ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा को सौंपा। ग्रामीण विकास अधिकारी संगठन द्वारा अध्यक्ष अवतार सिंह भुल्लर, सीनियर उपाध्यक्ष जगविन्दर जीत सिंह संधू, श्रीमती रमिन्दर कौर बुट्टर, जतिन्दर सिंह बराड़, जोगिन्दर कुमार, संजीव कुमार गर्ग और अवतार सिंह सिद्धू ने ग्रामीण विकास मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चैक सौंपा।इस मौके पर संगठन सदस्यों ने कहा कि राज्य कोरोना महामारी के कारण बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस लड़ाई को लडऩे के लिए सरकार को बहुत ज्यादा वित्तीय स्रोतों की जरूरत है जबकि सरकार को होने वाली आय के सभी साधन पिछले दो महीने से बिल्कुल बंद पड़े हैं। इसलिए अपना फर्ज समझते हुए ग्रामीण विकास अधिकारी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में वित्तीय योगदान देने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया गया है।इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने संगठन का इस उद्यम के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि समूचे ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, डॉक्टरों और फार्मासिटों द्वारा कोरोना के विरुद्ध अग्रणी लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग इस लड़ाई के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए बधाई का पात्र है।ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों और पंचायतों द्वारा किये प्रयासों स्वरूप ही आज हमारे गाँवों के लोग कोरोना वायरस से बचे हुए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि पंचायत विभाग द्वारा गेहूँ की कटाई, खरीद और ढुलाई के दौरान कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए किये जा प्रयास भी सराहनीय हैं।स. तृप्त बाजवा ने अपील करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सबको अधिक से अधिक योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जल्द ही कोरोना के विरुद्ध जंग जीत लेंगे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD