Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग का जायजा लेने के लिए पूर्व नौकरशाहों के साथ व्‍यापक विचार विमर्श किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2020

Last updated on: Apr 25, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग और लॉकडाउन पश्‍चात एक्जिट प्‍लान के रास्‍ते तलाशने के बारे में पूर्व नौकरशाहों के साथ व्‍यापक विचार विमर्श किया।सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों श्री सुधीर भार्गव, श्री राम सुंदरम, श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री सत्यानंद मिश्रा, श्री पी.पन्नीरवेल और श्री के वी इपेन, और पूर्व आईआरएस अधिकारियों सुश्री संगीता गुप्ता, सुश्री शीला सांगवान के साथ एक-डेढ़ घंटे की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ.जितेंद्र सिंह ने उन्हें महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी तरीके से किए गएअब तक के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने इस महामारी पर काबू पाने के लिए अपने अग्रसक्रिय उपायों के माध्यम से दुनिया के कई उन्‍नत देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है।अधिकारियों ने महामारी को रोकने के लिए विभिन्न उपायों के माध्यम से किए गए सरकार के प्रयासों की सराहना की और अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाने के लिए संभावित लॉकडाउन पश्‍चात एक्जिट प्‍लान के बारे में भी अपने विचार साझा किए। वीडियो कॉन्‍फ्रेंस में हुए विचार विमर्श के दौरान अधिकारियों ने चरणबद्ध रूप से लॉकडाउन समाप्‍त करने, प्रशासन में प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग करने  अर्थात ई-ऑफिस, विटामिन-सी के सेवन के जरिए प्रतिरक्षा बढ़ाने के महत्‍व, अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए राजकोषीय प्रोत्साहन, गरीबों को वित्तीय सुरक्षा, शैक्षणिक वर्ष का उपयोग करने के लिए अधिक ऑनलाइन पाठ्यक्रम और परीक्षा शुरू करने, प्रवासी कामगारों को उनके मूल स्‍थानों तक पहुंचने में सहायता करने, मेक इन इंडिया अवधारणा को प्रोत्‍साहन देते हुए स्वदेशी तकनीक से वैक्सीन और परीक्षण किट के  विकास जैसे मामलों को भी रेखांकित किया।डॉ.जितेंद्र सिंह ने इस विषय पर बहुमूल्य सुझाव देने के लिए नौकरशाहों का आभार प्रकट किया और कहा कि कोरोना महामारी के खतरे से लड़ने के लिए सभी वर्गों से ज्ञान प्राप्त करने के लिए भविष्य में भी इस तरह का सम्‍पर्क जारी रहेगा।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD