Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधान मंत्री ने पंजाब की सबसे छोटी आयु की महिला सरपंच पलवी ठाकुर के साथ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर की बात

नरेन्द्र मोदी ने पंजाब सरकार की तरफ से लॉकडाऊन के दौरान गेहूँ की खरीद के लिए किये गये प्रबंधों की की सराहना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2020

Last updated on: Apr 24, 2020, 00:00 IST

देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब की सबसे छोटी आयु की महिला सरपंच पलवी ठाकुर के साथ आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्ऱेंस के द्वारा बातचीत करके पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज सम्बन्धी जानकारी हासिल की। पलवी ठाकुर पठानकोट जि़ले के ब्लॉक धारकलां के गाँव हाड़ा की सरपंच है।प्रधान मंत्री श्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान सरपंच पलवी ठाकुर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना वायरस के कारण किये गए लॉकडाउन के दौरान गेहूँ की कटाई, खरीद और ढुलाई के लिए पुख़ता प्रबंध किये गए हैं। पलवी ने बताया कि पंजाब सरकार ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन दौरान गेहूँ की सुचारू खरीद के लिए चार-पाँच गाँवों के कलस्टर बना कर मंडियां बनाईं हैं। मंडियों में लोगों का जलसा होने से रोकने के लिए होलोग्राम वाली पर्ची तारीख़ डाल कर किसानों को दी जाती है और सिफऱ् होलोग्राम पर्ची वाला किसान निश्चित तारीख़ को गेहूँ मंडी में ले जा सकता। इसके अलावा उन्होंने प्रधान मंत्री को बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानों, मज़दूरों और आढ़तियों के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी की हिदायतों की पालना यकीनी बनाने के लिए पंचायतें अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री को बताया कि गेहूँ की कटाई के समय दो मीटर की दूरी, हाथ, नाक और मुँह ढक कर रखें, बार बार हाथ धोने और एक दूसरे के जूठे बर्तन न बरतने संबंधी पंजाब सरकार की तरफ से जारी की हिदायतों संबंधी भी पंचायतों की तरफ से कामगारों को जागरूक किया जा रहा है और इनकी पालना यकीनी बनाई जा रही है।इसके अलावा पलवी ने प्रधान मंत्री को यह अवगत करवाया कि लॉकडउन के ऐलान के पहले दिन से ही पंजाब के गाँवों में पंचायतों ने गाँवों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए गाँवों की नाकेबन्दी करके अनावश्यक आवाजाही नहीं होने दी।इस बातचीत के दौरान प्रधान मंत्री ने कहा कि देश ख़ास कर पंजाब के किसानों ने कड़ी मुशक्कत करके देश का अन्न भंडार भरा है। उन्होंने कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति के दौरान किसानों की तरफ से देश के लोगों को खाना पहुँचाने के अलावा दूध और फल पहुँचाने के लिए किये गए उपरालों की भरपूर श्लाघा की। इसके साथ ही प्रधान मंत्री ने धरती माँ को बचाने के लिए किसानों को यूरीए का प्रयोग आधा करने की अपील भी की।

 

Tags: Mix Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD