Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एम. राजू ने पीडीडी के कैपेक्स बजट, 2020-21 को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 24 Apr 2020

Last updated on: Apr 24, 2020, 00:00 IST

बिजली विकास विभाग के सचिव एम. राजू ने वर्ष 2020-21 के लिए बिजली विकास विभाग के कैपेक्स बजट को अंतिम रूप देने के लिए नागरिक सचिवालय में बैठक कीं।सचिव ने संबंधित प्रबंध निदेशकों और मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे कैपेक्स बजट तैयार करने के लिए वित्त विभाग द्वारा बताए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे चालू कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने उन्हें अन्य राज्यों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पहले से ही प्रस्तावित कार्यों को कैपेक्स बजट में शामिल नहीं करने को कहा। उन्होंने निगमों के प्रबंध निदेशकों को आगामी निदेषकमंडल बैठक में कैपेक्स बजट 2020-21 की कार्य योजना की पुष्टि करने का निर्देश दिया।सचिव ने आगामी रमजान माह के लिए विभाग की तैयारी की भी समीक्षा की और केपीडीसीएलके एमडी ने बताया कि निगम द्वारा बिजली कटौती शेड्यूल को वापस ले लिया गया है और सेहरी और इफ्तार के समय न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में एमडी जेपीडीसीएल यशा मुदगुल, एमडी केपीडीसीएल मोहम्मद एजाज, एमडी जेकेपीटीसीएल पीआर अंगुराला, निदेशक वित्त जेकेपीडीडी मोहम्मद सुल्तान मलिक, निदेशक योजना, जेकेपीडीडी राकेश जम्वाल, मुख्य अभियंता जेकेपीटीसीएल जम्मू गुरमीत सिंह, मुख्य अभियंता जेकेपीटीसीएल जम्मू हशमत काजी, मुख्य अभियंता केपीडीसीएल एजाज अहमद डार, मुख्य अभियंता परियोजना केपीडीसीएल जावेद अहमद, मुख्य अभियंता जेपीडीसीएल सुधीर गुप्ता, मुख्य अभियंता परियोजना जेपीडीसीएल मनोहर गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे जबकि कश्मीर संभाग के प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

 

Tags: JK ADMIN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD