Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविंड फंड को दिए लाखों के चेक, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया धन्यवाद

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लु , 23 Apr 2020

Last updated on: Apr 23, 2020, 00:00 IST

कोरोना संकट से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए पीएम केयर्स फंड और प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 में आर्थिक योगदान के लिए मनाली की कई संस्थाएं और आम लोग आगे आ रहे हैं। वीरवार को भी कई संस्थाओं और आम लोगों ने वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को लाखों के चेक भेंट किए।जुमला कमेटी वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 में एक लाख 7 हजार रुपये, वशिष्ठ के कारदार पन्ना लाल ने दस हजार रुपये और महाऋषि मंदिर कमेटी वशिष्ठ ने पीएम केयर्स फंड में 21 हजार रुपये का अंशदान किया। गांव शुरू के निवासियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 में साढे सताईस हजार रुपये का चेक वन मंत्री को सौंपा। गांव कमेटी करजां एवं गजां ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 के लिए 31 हजार और पीएम केयर्स फंड में 6301 रुपये का योगदान दिया।अंशदान के लिए सभी संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए वन मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही प्रभावी कदम उठाए हैं। इन्हीं के परिणामस्वरूप भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अति आवश्यक है। इसलिए हर नागरिक लाॅकडाउन एवं कफ्र्यू के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना करे और सोशल डिसटेंसिंग यानि लोगों के बीच आपसी दूरी का विशेष ध्यान रखे। सभी जिलावासियों से पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 में उदारता से अंशदान की अपील करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि इन फंडों में एकत्रित धनराशि से जरुरतमंद लोगों की मदद की जाएगी।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD