Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांगड़ा जिला में कोरोना संदिग्धों के 34 सेंपल नेगेटिव: डीसी

नगरोटा बगबां में रिलीफ कैंप का भी किया निरीक्षण, मेडिकल एमरजेंसी में नहीं है कर्फ्यू पास की आवश्यकता

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Apr 2020

Last updated on: Apr 22, 2020, 00:00 IST

कांगड़ा जिला में कोरोना के 34 सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 13 सेंपल की फिर से जांच हो रही है। यह जानकारी उपायुक्त राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में लॉकडाउन के माध्यम से सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है तथा इस बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी समय समय पर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए इसके साथ ही अपने गांव या परिवार में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों के बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करना चाहिए ताकि समाज को सुरक्षित रखा जा सके और कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलें तथा लॉकडाउन का पूरा अनुपालन सुनिश्चित करें।

नगरोटा बगबां में रिलीफ कैंप का किया निरीक्षण

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बुधवार को नगरोटा बगबां में रिलीफ कैंप तथा अस्पताल में कोविड नमूना संग्रहण केंद्र का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में तीन रिलीफ कैंप नगरोटा बगबां, कांगड़ा तथा ज्वालाजी में चलाए जा रहे हैं इनमें करीब 110 लोगों को ठहरने तथा भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई है। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग प्रशिक्षण भी प्रतिदिन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कांगड़ा जिला में परीक्षण हेतु सुविधाओं का विस्तार भी किया गया है तथा जिला में नगरोटा सहित दस नमूना संग्रह केंद्र विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किये गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाए जा सकें।

फसलों की कटाई कार्य में प्रोटोकॉल की करें अनुपालना

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में फसलों की कटाई की समय सीमा में किसानों को छूट प्रदान की गई है अब किसान सुबह से लेकर रात तक 24 घंटें फसलों की कटाई कर सकेंगे। इसके अलावा सभी विकास खंडों के लिए फसल कटाई का कार्य आरंभ करने की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी विकास खंडों में फसल कटाई के दौरान सामाजिक दूरी तथा मास्क का प्रयोग, हैंडबॉश इत्यादि का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए गए हैं। फसल कटाई तथा गहाई का कार्य की पूरी तरह से निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल की अवहेलना न हो सके।

मेडिकल एमरजेंसी में कर्फ्यू पास नहीं है आवश्यकता

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि मेडिकल एमरजेंसी में किसी भी नागरिक को कर्फ्यू पास की आवश्यकता नहीं है ताकि मेडिकल एमरजेंसी के दौरान नजदीक अस्पताल में रोगी का तत्काल पहुंचाया जा सके और समय पर उपचार हो सके। इसके अतिरिक्त प्रातः आठ से 11 बजे के समय लोग अस्पतालों में चेकअप के लिए आ जा सकते हैं।

जिला में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति:

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि 22 अप्रैल को कांगड़ा जिला में 16 गाड़ियां ब्रेड की, 197 सब्जियों के वाहन, दूध के 76 वाहन तथा 25 गाड़ियां रसोई गैस की,  अनाज की 133 गाड़ियों तथा मेडिसन की 51 वाहनों के माध्यम से आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य निगम के गोदामों में राशन का आवश्यक स्टाक उपलब्ध है  अतः किसी भी उपभोक्ता को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीद के लिए हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है तथा किसी भी स्तर पर घरों में राशन का भंडारण भी नहीं किया जाए।

 

Tags: DC DHARMSHALA , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD