Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

राणा के.पी. ने कोविड-19 महामारी के मुकाबले के लिए पंजाब के लिए वित्तीय राहत और स्वास्थ्य हेतु उचित बुनियादी ढांचे की माँग की

लोक सभा स्पीकर ने राज्यों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए भारत के सभी विधान सभा स्पीकरों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2020

Last updated on: Apr 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कोविड-19 महामारी के मुकाबले के लिए राज्य के लिए वित्तीय राहत और टेस्ट किटों समेत स्वास्थ्य के लिए उचित बुनियादी ढांचे की माँग की है। उन्होंने ऑल इंडिया लैजिस्लेटिव बॉडिज़ के प्रीज़ाईडिंग अधिकारियों (विभिन्न विधान सभा के स्पीकरों) की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान यह माँग उठाई।राणा के.पी. सिंह ने लोक सभा स्पीकर श्री ओम बिरला की इस पहलकदमी की सराहना की। उन्होंने कोविड महामारी के विरुद्ध जंग पर फतेह पाने के लिए लोक सभा स्पीकर को पंजाब राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता और स्वास्थ्य के लिए उचित बुनियादी ढांचे के लिए सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार पर ज़ोर डालने की अपील की।राणा के.पी. सिंह ने अपने सभी समकक्ष स्पीकरों को आश्वासन दिया कि लॉकडाउन के कारण राज्य में फंसे सभी प्रवासी सुरक्षित हैं और पंजाब सरकार उनकी अच्छी देखभाल कर रही है और उनकी स्क्रीनिंग और उनके सुरक्षित ठहरने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।संकट की इस स्थिति में राज्यों को वित्तीय सहायता के लिए व्यापक नीति की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने विशेष तौर पर कोरोनवायरस के मुकाबले के लिए पंजाब को कोई विशेष वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि एक लाख टेस्ट किटों की ज़रूरत के मुकाबले राज्य को सिफऱ् दस हज़ार टेस्ट किटें ही प्रदान की गई हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र में फंसे पंजाबी श्रद्धालुओं, जो तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़ साहिब) में नतमस्तक होने गए थे, की सुरक्षित वापसी का मुद्दा भी उठाया।विचार-विमर्श के दौरान यह फ़ैसला लिया गया कि लॉकडाउन / कफ्र्यू के कारण अन्य राज्यों में फंसे विद्यार्थियों / लोगों की सुरक्षा समेत कोविड -19 से सम्बन्धित किसी भी तरह की मदद के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल करने के लिए हरेक विधान सभा में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। स्टेट एसेंबली निसंत्रण कक्षों के साथ तालमेल करने के लिए ऐसा ही नियंत्रण कक्ष लोक सभा (संसद) में भी स्थापित किया जाएगा। श्री ओम बिरला ने सभी राज्यों को अरोग्या सेतु एप डाऊनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के मुकाबले के लिए इस एप में तकनीक का शानदार प्रयोग किया गया है।राणा के.पी. सिंह ने कोविड -19 के विरुद्ध जंग में राज्य की सहायता के लिए पंजाब विधान सभा के सदस्यों और स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए योगदान संबंधी भी जानकारी दी। इस संबंधी विचार-विमर्श किए गए कि राज्य की विधान सभाएं इस स्थिति में कैसा काम कर रही हैं और अधिकारियों / कर्मचारियों के सहयोग से विधायक राहत कार्यों में कैसे योगदान और सहायता दे रहे हैं।  

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD