Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड-19 के विरुद्ध जंग में स्थानीय निकाय विभाग

राज्य की सभी जेलों में सैनेटाईज़ेशन के दो चरण मुकम्मल-ब्रह्म मोहिन्द्रा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2020

Last updated on: Apr 20, 2020, 00:00 IST

स्थानीय निकाय विभाग कोविड-19 के विरुद्ध जंग में अग्रणी कतार में काम कर रहा है। विभाग द्वारा सभी शहरी स्थानीय इकाईयाँ (यू.एल.बीज़) अपनी मुख्य गतिविधियों के अलावा राज्य भर की बड़ी जेलों को सैनेटाईज़ करने का काम भी कर रही हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने एक प्रैस बयान में कहा कि जेलों को कोरोनावायरस के फैलाव के लिए अति-संवेदनशील जगह माना गया है, क्योंकि कैदियों को एक दूसरे के साथ लगती बंद जेल में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जेलों को सैनेटाईज़ करने का काम स्थानीय निकाय विभाग को सौंपा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने मार्च के पहले हफ़्ते में जेलों की सैनेटाईज़ेशन का काम शुरू किया था और अब तक सभी जेलों में सैनेटाईज़ेशन के दो चरण मुकम्मल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य जेल विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है।मंत्री ने बताया कि गुरदासपुर (सेंट्रल जेल), पठानकोट, अमृतसर (सेंट्रल जेल), कपूरथला, लुधियाना (सेंट्रल जेल), पटियाला (सेंट्रल जेल), नाभा, संगरूर, बरवाला, फऱीदकोट, फिरोज़पुर (सेंट्रल जेल), बठिंडा (सेंट्रल जेल), होशियारपुर, रोपड़ और पट्टी जेलों को सैनेटाइज़ किया गया है और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर इस कार्य को जाँचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यू.एल.बीज़ को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली जेलों से कोई और अनुरोध प्राप्त होता है, तो तुरंत ही उनके यहाँ सैनेटाइज़ेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि अन्य महत्वपूर्ण सैनेटाईज़ेशन मुहिम जो इस समय विभाग द्वारा चलाई जा रही है, वह गेहूँ की खरीद के लिए राज्य में स्थापित की गई खरीद मंडियों की मुकम्मल सैनेटाईज़ेशन करना है। मंत्री ने कहा कि लोगों को अपने घरों से बाहर आने से रोकने के लिए वैसं तो मौजूदा समय में पूरे राज्य में कफ्र्यू लगा हुआ है परन्तु किसानों को अपनी फ़सल मंडी में लाने के लिए पाबंदियों में कुछ छूटें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य भर की सभी यू.एल.बीज़ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित प्रोटोकोल की पालना करते हुए मंडियों की सैनेटाईज़ेशन को यकीनी बनाएं, जिससे जानलेवा कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके।स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में कई अन्य गतिविधियां भी साथ-साथ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में साफ़-सफ़ाई, कूड़ा उठाने, रोगाणु-नाशकों का छिडक़ाव करने जैसी ज़रूरी गतिविधियों के अलावा विभाग जरूरतमंद लोगों को पका हुआ भोजन और सूखा राशन घर-घर पहुँचा रहा है।

 

Tags: Brahm Mohindra , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD