Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज नई दिल्ली में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की राष्ट्रीय सूची जारी की

इस सूची का लक्ष्य भारत के विविध राज्यों की अमू‍र्त सांस्कृतिक विरासत परम्पराओं के बारे में जागरूकता फैलाना है : प्रह्लाद सिंह पटेल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2020

Last updated on: Apr 18, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय संस्‍कृति मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज नई दिल्‍ली में अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत (आईसीएच) की राष्‍ट्रीय सूची जारी की। इस अवसर पर अपने सम्‍बोधन में श्री पटेल ने कहा कि भारत में विलक्षण अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत (आईसीएच) परम्‍पराओं का खजाना विद्यमान है, जिनमें से 13 को यूनेस्‍को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत के रूप में मान्‍यता प्रदान की गई है। राष्‍ट्रीय आईसीएच सूची अपनी अमू‍र्त विरासत में अंत:स्‍थापित भारतीय संस्‍कृति की विविधता को मान्‍यता देने का एक प्रयास है। उन्‍होंने कहा कि इसका लक्ष्‍य भारत के विविध राज्‍यों की अमू‍र्त सांस्‍कृतिक विरासत परम्‍पराओं के बारे में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जागरूकता फैलाना और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह पहल संस्‍कृति मंत्रालय के विज़न 2024 का भी एक भाग है।अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत का संरक्षण करने संबंधी यूनेस्‍को के 2003 अभिसमय का अनुसरण करते हुए इस सूची को मोटे तौर पर पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत अभिव्‍यक्‍त होती है:

■अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत के वाहक के तौर पर भाषा सहित मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां;

■प्रदर्शन कलाएं;

■सामाजिक प्रथाएं, रीति-रिवाज और उत्सव घटनाक्रम;

■प्रकृति और विश्व‍ से संबंधित ज्ञान तथा प्रथाएं;

■पारंपरिक शिल्पकारिता

इस सूची में वर्तमान परम्‍पराओं को संस्‍कृति मंत्रालय द्वारा 2013 में निरूपित ''भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और विविध सांस्कृंतिक परंपराओं का संरक्षण'' योजना के अंतर्गत स्‍वीकृत परियोजनाओं में से एकत्र किया गया है। अब तक इस सूची में 100 से ज्‍यादा परम्‍पराओं को शामिल किया जा चुका है। इस सूची में वे 13 परम्‍पराएं भी शामिल हैं, जो यूनेस्‍को की मानवता की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में पहले ही अंकित हो चुकी हैं।इस राष्‍ट्रीय सूची के संबंध में कार्य अभी जारी है और इसे संस्‍करण का मसौदा समझा जा सकता है। संस्‍कृति मंत्रालय नियमित रूप से इसे अद्यतन करने की दिशा में प्रयासरत है। इसलिए वह विविध अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत परम्‍पराओं से जुड़े विशेषज्ञों और हितधारकों से प्राप्‍त वर्तमान सामग्री के बारे में सुझाव/योगदान/संशोधन आमंत्रित करता है। संस्कृति मंत्रालय से कैसे संपर्क करना है इस बारे में अधिक जानकारी इसकी वेबसाइट https://www.indiaculture.nic.in/national-list-intangible-cultural-heritage-ich पर देखी जा सकती है।

यह भी आशा की जाती है कि विशेषज्ञों और यूनेस्को जैसे अन्य हितधारकों के परामर्श से यह सूची भारत की आईसीएच इनवेंटरी को मजबूत करने में भी मदद कर सकती है, जो यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में किसी भी संभावित अभिलेख के लिए एक ‘अस्थायी सूची’ के रूप में कार्य करती है।संस्कृति मंत्रालय,संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा इस सूची को तैयार करने में प्रदान की गई सहायता के लिए उनका आभार प्रकट करता है। वह ''भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और विविध सांस्कृंतिक परंपराओं का संरक्षण'' योजना के शोधकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता है, जिनके कार्य ने इस सूची को तैयार करने में अपार योगदान दिया है।

 

Tags: Prahlad Singh Patel , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD