Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर अनाज मंडी में गेहूं खरीद की करवाई शुरुआत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Apr 2020

Last updated on: Apr 18, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज अनाज मंडी होशियारपुर में इस सीजन के गेहूं खरीद की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अंतर्गत लगे कफ्र्यू के दौरान किसानों के प्रति सरकार की वचनबद्धता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उसके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसान चरनवरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह व जसवीर सिंह की ढेरी की बोली अपनी हाजिरी में लगवाई। सभी किसानों ने भी कफ्र्यू के दौरान मंडी में किए प्रबंधों पर खुशी जाहिर की।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में मंडियों की गिनती बढ़ाकर 84 की गई है, ताकि उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों व मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व गेहूं की साथ-साथ ही लिफ्टिंग करवाई जाएगी। उन्होंने इस मौके पर मंडी स्टाफ व आढ़तियों को निर्देश दिए कि वे विश्व भर में फैली महांमारी कोविड से अपने स्टाफ, खरीद एजेंसियों व किसानों को बचाने के लिए जहां सामाजिक दूरी पर ध्यान दें वहीं मंडियों की लगातार सैनेटाइजेशन करवाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि मंडी में लगी सारी लेबर मास्क पहनते हुए सामाजिक दूरी अपनाकर अपना काम कर रही है।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व खाद्य आपूर्ति मंत्री पंजाब श्री भारत भूषण आशु की ओर से मंडियों में भीड़ न होने देने के लिए कूपन सिस्टम चलाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे गेहूं की सुरक्षित व निर्विघ्न खरीद यकीनी बनेगी। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू होने के बावजूद भी किसानों की सुविधा व सुरक्षा का मंडी में पूरा प्रबंध किया गया है। 

उन्होंने कहा कि खरीद के पहले दिन जिले की अलग-अलग मंडियों में 390 ट्रालियों के माध्यम से गेहूं की आमद हुई है जबकि 19 अप्रैल को 1380 ट्रालियों सहित कुल 1770 कूपन उक्त दो दिनों के लिए जनरेट किए गए है।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि गेहूं की सुचारु ढंग से खरीद करने के लिए कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अंतर्गत पास के माध्यम से किसानों की मंडियों में एंट्री की जा रही है, इस लिए यह यकीनी बनाया जा रहा है कि किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न आए। उन्होंने कहाकि जिला मंडी अधिकारी व आढ़तियों के माध्यम से किसानों को निश्चित समय से पहले ही कूपन पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार ही कूपन मुहैया करवाए जा रहे हैं, उन्होंने किसानों को मंडियों में असल कूपन को ही साथ लाने की अपील करते हुए कहा कि कूपन की फोटो कापी अपने साथ न लाई जाए व बिना कूपन के मंडियों में एंट्री नहीं होगी। डिप्टी कमिश्नर ने जहां आढ़तियों को निर्देश दिए कि कूपन देने के दौरान छोटे किसानों को पहल दी जाए वहीं बड़े किसानों को भी अपील की कि छोटे किसानों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है, जो पूरा सप्ताह 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में मास्क व सैनेटाइजर के अलावा रोगाणु मुक्त छिडक़ाव का भी प्रबंध किया गया है व मंडियों में यह छिडक़ाव दिन में दो बार करवाया जाएगा।इस अवसर पर एस.पी. श्री परमजीत सिंह, एस.डी.एम. श्री अमित महाजन, जिला मंडी अधिकारी श्री तेजिंदर सिंह, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रजनीश कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

                                                 

 

Tags: Sunder Sham Arora , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD