Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

कोविड-19 : सलाहकार फारूक खान ने पुंछ का दौरा किया

आवश्यक सेवाओं की स्थिति, जिला प्रशासन के उपायों की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पुंछ , 17 Apr 2020

Last updated on: Apr 17, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने आज पुंछ जिले में आवश्यक सेवाओं की स्थिति का आकलन करने के अलावा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लागू किए जा रहे उपायों की समीक्षा करने के लिए सीमावर्ती जिला पुंछ का दौरा किया।जिले के व्यापक दौरे के दौरान, सलाहकार ने जिला पुलिस लाइन पुंछ में स्थापित संगरोध केंद्र और सैनिटाइजेषन टन्नल का निरीक्षण किया। उन्होंने नए ब्लॉक डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पुंछ में स्थापित कोविड-19 हेल्थ सेंटर का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने जल्द ही षुरु की जाने वाली सैंपलिंग सुविधा का निरीक्षण किया।सलाहकार को 1849 बेड की कुल क्षमता के साथ 50 विभिन्न स्थानों पर स्थापित विभिन्न संगरोध केंद्रों के कामकाज से अवगत कराया गया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि वे उन सभी लोगों पर कड़ी निगरानी रखें, जो घर में ही निगरानी में हैं।बाद में, सलाहकार खान ने डाक बंगला पुंछ में इस संबंध में आयोजित एक बैठक के दौरान आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता और वितरण की स्थिति की समीक्षा की।सलाहकार खान ने जिले में सक्रिय विभिन्न आवश्यक सेवाओं का जायजा लिया और संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध हो। उन्होंने समय पर अप्रैल और मई के महीनों के लिए राशन वितरण के लिए कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की पहल पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए, सलाहकार खान को सूचित किया गया कि 10621 नए मामलों को मंजूरी दी गई है, जिसका भुगतान जल्द ही लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित किया जाएगा।फारूख खान ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पुंछ में फंसे अन्य राज्यों के मजदूरों को जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सहायता का भी जायजा लिया।उपायुक्त, पुंछ ने सलाहकार को सूचित किया कि जिला प्रशासन द्वारा 15 स्थानों पर कुल 1630 विस्थापित मजदूरों को सुविधा दी जा रही है।पुलिस विभाग के कामकाज के बारे में, सलाहकार खान ने एसएसपी को उन सभी पुलिस कर्मियों के उचित संवेदीकरण के लिए निर्देशित किया, जिन्हें कोविड​​-19 महामारी के दौरान ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है।बैठक में डीसी राहुल यादव, एसएसपी रमेश अंग्राल, एडीसी, एसीआर के अलावा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Farooq Ahmed Khan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD