Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

 

बख्शे नहीं जाएंगे नक्सली, होगी कड़ी कार्रवाई : शिंदे

सुशील कुमार शिंदे
सुशील कुमार शिंदे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रायपुर/जगदलपुर , 12 Mar 2014

Last updated on: Mar 12, 2014, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में झीरम घाटी से पांच किलोमीटर दूर तोंगपाल में मंगलवार को हुए नक्सली हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को यहां कहा कि हमले में संलिप्त रहे किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिंदे ने राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से नक्सली हमले पर चर्चा भी की। शिंदे ने घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की घोषणा की। नक्सली हमले के बाद शिंदे बुधवार को घटनास्थल का जायजा लेने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने जगदलपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शिंदे ने राज्य के राज्यपाल शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री राम सेवक पैकरा सहित आला अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने शिंदे को घटना की पूरी जानकारी दी।

इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिसके कारण नक्सली बौखला गए हैं और इसलिए वे इस तरह की 'कायराना' वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने नक्सल समस्या से निपटने के लिए राज्य को हर संभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।शिंदे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुए हमले की जांच एनआईए करेगी। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग ने छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों की सूचना दी थी, लेकिन सूचना में स्थान की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण जवान सुकमा जिले की झीरम घाटी में नक्सलियों के होने का अंदाजा नहीं लगा पाए।शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस हमले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से महज एक महीने पहले ऐसी घटना को अंजाम देकर नक्सली आम चुनाव पर असर डालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन चुनाव नियत तारीखों पर ही संपन्न होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से होंगे।पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की अपील की थी, फिर भी बस्तर क्षेत्र में 77 प्रतिशत मतदान हुए थे। माना जा रहा है कि नक्सली इसी से नाराज हैं, लिहाजा जनता में लोकसभा चुनाव से पहले अपना डर बनाने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।गौरतलब है कि करीब 300 नक्सलियों ने मंगलवार को झीरम घाटी के घने जंगल में गश्त कर रहे अर्धसैनिक बल और पुलिस के करीब 50-55 जवानों के दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें 15 जवान शहीद हो गए।

 

Tags: sushilkumar shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD