Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त 400 स्व-सहायता समूह बना रहे हैं मास्क और दस्ताने-ब्रह्म मोहिन्द्रा

सामुदायिक रसोई के द्वारा लोगों के लिए भोजन तैयार करने और खाने पीने की अन्य वस्तुएं तैयार करते हैं स्व-सहायता समूह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2020

Last updated on: Apr 14, 2020, 00:00 IST

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शहरी गरीब महिलाओं के 400 से अधिक स्व-सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) राज्य में कोरोनावायरस के फैलने के बाद से सक्रिय हैं। यह समूह सामुदायिक रसोई के संचालन के द्वारा लोगों के लिए भोजन तैयार करने, चिकित्सकीय रूप् से व्यावहारिक मास्क और दस्ताने मुहैया करवाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह जानकारी आज यहाँ से जारी प्रैस बयान में स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने दी।मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में इससे बड़ी उत्साहजनक खबर और क्या हो सकती है कि शहरों की गरीब महिलाओं के एसएचजीज़ मास्क, दस्ताने, पकाया हुआ भोजन, बिस्कुट, आचार आदि जरूरी वस्तुएँ तैयार करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के इस दौर में शहरी स्थानीय निकाय इन स्व-सहायता समूहों को सामाजिक कार्यों के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने में सफल रहे हैं, जिससे इन समूहों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूहों को सरकार और निजी संस्थानों से 20 से 25 रुपए प्रति मास्क के हिसाब से मास्क बनाने के लिए एडवांस ऑर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मास्क चिकित्सकीय रूप से व्यावहारिक हैं क्योंकि यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और सिफारिशों के अनुसार तैयार किये गए हैं।उन्होंने बताया कि इस समय विभाग द्वारा बनाए गए कुल 6200 सेल्फ हेल्प ग्रुप में से सिर्फ 400 कार्यशील हैं और विभाग अन्य स्व-सहायता समूहों को भी अपना खाली समय और कौशल मानवता की सेवा हेतु बरतने के लिए उत्साहित कर रहा है। अन्य सेल्फ हेल्प ग्रुपों को सक्रिय करके विभाग उनकी सेवाओं को 15 लाख मास्क और 20 हजार दस्ताने तैयार करने के लिए इस्तेमाल करेगा जो सफाई सेवकों और गरीबों को बाँटे जाएंगे।श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन समूहों का गठन अर्बन लिवलीहुड्ड मिशन के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने कहा कि समूह के बनने से 3 महीने बाद इनको रिवॉलविंग फंड के तौर पर 10,000 रुपए प्रति एस.एच.जी. दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सेल्फ हेल्प ग्रुप पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं। संबंधित स्थानीय निकाय इन सेल्फ हेल्प ग्रुपों के सुचारू कामकाज के लिए समय-समय पर निगरानी करते हैं।  

 

 

Tags: Brahm Mohindra , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD