Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जिले के स्किल डवलपमेंट सेंटर्स में प्रोटेक्टिव मास्क का निर्माण शुरू, विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने लिया जायजा

कहा, सभी सेंटर्स और कुछ दर्जियों को मुहैया करवा रहे हैं कपड़ा ताकि जिले के लिए बनवाए जा सकें ज्यादा से ज्यादा प्रोटेक्टिव मास्क

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 11 Apr 2020

Last updated on: Apr 11, 2020, 00:00 IST

ज्यादा से ज्यादा प्रोटेक्टिव मास्क पहुंचाने की मुहिम के तहत जिले के स्किल डवलपमेंट सेंटर्स में प्रोटेक्टिव मास्क बनाने का अभियान शुरू किया गया है, जिसका जायजा लेने के लिए शनिवार को विधायक परमिंदर सिंह पिंकी इन सेंटर्स में पहुंचे। विधायक पिंकी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से मास्क को लाजमी बनाया गया है, जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये मास्क पहुंचे, इसके लिए हम मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के तीन प्रमुख स्किल डवलपमेंट सेंटर्स में स्टीचिंग की ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों से ये मास्क तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ दर्जियों से भी मास्क बनवाए जा रहे हैं। इन सभी सेंटर्स व दर्जियों को उनकी तरफ से कपड़ा मुहैया करवाया गया है और दर्जी मानवता के प्रति अपने फर्ज को समझते हुए निशुल्क प्रोटेक्टिव मास्क बनाने की सेवा कर रहे हैं।विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि तैयार हुए मास्क की पहली खेप को फिरोजपुर जिले में लोगों को वितरित भी कर दिया गया है और रोजाना तैयार मास्क लोगों में बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडियों में गेहूं की आमद शुरू होने वाली है। यहां आने वाले किसानों, लेबर और आढ़तियों में भी ये प्रोटेक्टिव मास्क वितरित किए जाएंगे ताकि मंडियों में संक्रमण फैलने की किसी भी तरह की संभावना को खत्म किया जा सके।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को मिलकर खड़ा होना होगा और पार्टी स्तर से उपर उठकर काम करना होगा, तभी कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ चल रही इस जंग को जीता जा सकता है। विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और इन्हीं प्रयासों के तहत मास्क पहनना जरूरी बनाया गया है।

 

Tags: Parminder Singh Pinky , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD