Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू में 191 आरईटी के नियमितीकरण के आदेश जारी किए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 09 Apr 2020

Last updated on: Apr 09, 2020, 00:00 IST

स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने आज शिक्षक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के पद पर तत्कालीन सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त 191 रहबर-ए-तालीम शिक्षकों के नियमितीकरण के आदेश जारी किए।निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अनुराधा गुप्ता के अनुसार, 191 आरआरईटी षिक्षकों में से 140 को ग्रेड-2 और 51 को ग्रेड-3 के रूप में नियमित किया गया है।नियमितीकरण के आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि “कुठुआ, राजौरी, रामबन, रियासी, उधमपुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी ग्रेड-2 और ग्रेड-3 में नियमित आरईटी शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश को प्रभावी करने से पहले मूल विवरण की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. असगर हसन समून ने शिक्षक यूनियनों और व्यक्तियों से आरआरईटी शिक्षकों के नियमितीकरण आदेश जारी करने के संबंध में विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त किए थे।डॉ. समून के निर्देशों पर, स्कूल शिक्षा निदेशालय कष्मीर ने 155 आरईटी के नियमितीकरण आदेश जारी किए।कश्मीर संभाग के लिए आदेश जारी करने के उपरांत उन्होंने कहा, “मैं उनके नियमितीकरण को शीघ्र और सुचारू रूप से सुनिश्चित करूंगा। सरकारी आदेश के अनुसार उन्हें नियमित किया जाएगा। आने वाले दिनों में और नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे,।’’उन्होंने सरकार के आदेश के अनुसार आरईटी शिक्षकों के नियमितीकरण आदेश जारी करने में अपने प्रयासों को तेज करने के लिए जम्मू और कश्मीर संभागों के स्कूल शिक्षा निदेशकों को भी निर्देशित किया था।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD