Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

नीतीश ने प्रधानमंत्री बनने के लिए गठबंधन तोड़ा था : मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पूर्णिया (बिहार) , 10 Mar 2014

Last updated on: Mar 10, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की चाहत में बिहार में अच्छा चल रहा भाजपा-जदयू गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र गठबंधन से चलेगा, लठबंधन और भ्रष्टबंधन से नहीं। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित बिहार की तीसरी हुंकार रैली में मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मिथिलांचल की मैथिली भाषा में की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश होली के रंग की तरह चुनावी रंग में रंग गया है। पूरे देश पर भाजपा का रंग चढ़ा हुआ है। मोदी ने जनता दल-युनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार अच्छी तरह चल रही थी, लेकिन उसे तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, "अब मुझे पता चला है कि गठबंधन क्यों तोड़ा गया।"

नीतीश की धर्मनिरपेक्ष छवि बनाने के प्रयास की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, "नीतीश बहुत बड़ा सपना पाले हुए हैं। दरअसल वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। वह बेचैन हैं, उन्हें नींद नहीं आ रही है। वह कहते हैं कि उनके जितना योग्य प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कोई और नहीं है। लेकिन इतना घमंड अच्छा नहीं है। उनका अहंकार सातवें आसमान पर है।" गुजरात के मुख्यमंत्री ने बिहार को विकसित बनाने के मुद्दे पर कहा कि भारत का यह हिस्सा पिछड़ा हुआ है। जब तक देश के हर हिस्से का विकास नहीं होगा, तब तक भारत मजबूत नहीं बन सकता। मोदी ने सांप्रदायिकता के नाम पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक सभी लोगों ने मुसलमानों को वोट के नाम पर छला है। बिहार में 38 प्रतिशत ग्रामीण मुसलमान गरीब हैं लेकिन गुजरात में सिर्फ सात प्रतिशत मुसलमान गरीब हैं। बिहार में शहरी मुसलमान समुदाय का प्रति व्यक्ति खर्च 550 रुपये है जबकि गुजरात में यह खर्च 875 रुपये है। 

उन्होंने गुजरात की धर्मनिरपेक्षता को सच्ची धर्मनिरपेक्षता बताते हुए बिहार के लोगों से आह्वान किया, "आप वोट बैंक की राजनीति के कुचक्र से बाहर निकलें। विकास की राजनीति के लिए वोट करें।"मोदी ने कहा कि आज तीसरे मोर्चे वाले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, मगर जब बिहार की कोसी में प्रलंयकारी बाढ़ आई थी, तब वे कहां थे। उन्होंने कहा कि बिहार में अजकल फिर अराजकता का माहौल है, लेकिन दावे बड़े-बड़े किए जा रहे हैं। न तो राज्य सरकार और न केंद्र सरकार को आपके, आपके परिवार और आपके बच्चों की चिंता है। उन्होंने बिहार के विकास के दावे को नकारते हुए कहा कि बिहार में 1900 ऐसे विद्यालय हैं जो केवल कागजों पर चल रहे हैं और इनमें से 90 विद्यालय ऐसे हैं जो पटना में चल रहे हैं। मोदी ने कहा कि आज बिहार में मध्याह्न् भोजन खाने से विद्यालय के निर्दोष बच्चे मर रहे हैं। इस घटना के बाद विपक्ष के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने एक जांच समिति गठित कर दी, लेकिन अब तक उस समिति की बैठक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र की सरकारें वर्तमान ही नहीं, आने वाली पीढ़ी को भी बर्बाद कर रही हैं। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD