Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड-19 के विरुद्ध जंग में करगिल शहीद के पिता समेत 65 सेवामुक्त पुलिसकर्मी रूपनगर पुलिस की सहायता के लिए आगे आए

बहुमूल्य तजुर्बे और हुनर के साथ पुलिस कार्यवाहियों को ज़मीनी स्तर पर और बल मिलेगा-एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रूपनगर , 08 Apr 2020

Last updated on: Apr 08, 2020, 00:00 IST

पेशेवर सांझ और ड्यूटी के प्रति वचनबद्धता की एक शानदार मिसाल कायम करते हुए करगिल शहीद के पिता समेत 65 सेवामुक्त पुलिस मुलाजि़मों ने कोविड-19 संकट से निपटने की कोशिशों में रूपनगर पुलिस को सहयोग देने के लिए स्वैच्छा से अपनी सेवाएं देने की पेशकश की।एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने बताया कि एक डिप्टी सुपरीटेंडैंट (डी.एस.पी.), 12 इंस्पेक्टर, 16 सब-इंस्पेक्टरों (एस.आई.) के अलावा 21 सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.), 11 हैड कांस्टेबल और 4 पूर्व सैनिक पहले ही मोड़ों और एन.एफ.एल. चौक नंगल से बनमाजरा और न्यू सतलुज ब्रिज घनौली तक अलग-अलग चैक प्वाइंटों समेत 16 चैक प्वाइंटों पर तैनात हैं।एस.एस.पी. ने उनके हौसले, जोश और समर्पित भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी हमेशा पुलिसकर्मी रहता है और कहा कि उनके बहुमूल्य तजुर्बे और सामथ्र्य से पुलिस कार्यवाहियों को ज़मीनी स्तर पर और बल मिलेगा।करगिल जंग के शहीद सरबजीत सिंह के पिता प्रीतम सिंह जो हैड कांस्टेबल के पद से सेवामुक्त हो चुके हैं, ने कहा कि हमारे दिलों में देश की सेवा करने की इच्छा हमेशा की तरह प्रबल है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोच्च है। एसएसपी ने आगे कहा कि यह एक नई किस्म का ख़तरा है जिसका हम सामना कर रहे हैं और मैं ख़ाकी में अपने भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

पंजाब पुलिस में अपने सेवाकाल के दौरान 12 सालों तक सी.आई.ए. इंचार्ज के तौर पर सेवाएं निभाने वाले 74 वर्षीय इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह के लिए यह समय जहाँ से वह वर्ष 2004 में छोड़ कर गए थे, वहाँ से शुरू करने का एक शानदार अवसर है।हम खुशकिस्मत हैं कि हमें एक बार फिर अपने समाज की सेवा करने का मौका मिला। हो सकता है कि हममें अब उतनी फुर्ती न हो परन्तु इस महामारी को हराने का तजुर्बा और इच्छा-शक्ति ज़रूर है।अपने सेवाकाल के दौरान ख़तरनाक आतंकवादियों को गिरफ़्तार करने वाले सेवामुक्त सब-इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण समय है और इस समस्या से निपटने के लिए राज्य की कोशिशों को बल देने के लिए हम अपनी पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार हूँ।काउन्टर इंसर्जैंसी ऑपरेशन के दौरान दोतरफा गोलीबारी में ज़ख्मी होने वाले सब-इंस्पेक्टर नसीब चंद ने कहा कि वह ड्यूटी लाईन में वापस आकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस बलों पर पड़ी जि़म्मेदारी को बाँटने के लिए अगर हम आगे नहीं आऐंगे तो और कौन आऐगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने पंजाब पुलिस में अपनी सेवा निभाई है और मौजूदा समय में कोरोना के विरुद्ध जंग में खड़ा हूँ।2014 में सेवामुक्त हुए सब-इंस्पेक्टर सतवीर सिंह, जो अपने समय के जाने-माने जाँचकर्ता रहे हैं, ने बस्सी गुज्जरां, चमकौर साहिब में अपनी ड्यूटी पर गर्व के साथ खड़े होकर कहा कि मैं पुलिस फोर्स में नये लडक़ों को एमरजैंसी हालात और कफ्र्यू अमल के दौरान पैदा हुई स्थितियों से निपटने संबंधी सिखाउंगा।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD