Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कुलपतियों के साथ चर्चा

लाकडाउन के दौरान ई-लर्निंग सिस्टम के उपयोग पर दिया बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Apr 2020

Last updated on: Apr 04, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रदेश के राजकीय तथा निजी विश्वविद्यालयों के आठ कुलपतियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की। उन्होंने आनलाईन लर्निंग माड्यूल्स और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ-साथ लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए अन्य तरीकों से कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकारी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों में योगदान देने पर चर्चा की।आज सभी कुलपतियों ने राज्यपाल को कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन तथा उनके द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। कान्फ्रेंस के दौरान इस बात पर सर्वसम्मति जाहिर की गई कि इस महामारी से लड़ने में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। इस संदर्भ में राज्यपाल ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जनता की एकता को दर्शाने के लिए आगामी रविवार को रात 9 बजे सभी लाईटें बंद करने तथा इसके अलावा मोबाईल फ्लैश लाईट, टार्च या दीपक जलाने की प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा सुरक्षा उपायों में ढील न बरतने पर भी बल दिया।राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में लाॅकडाउन के उपरांत उन्होंने कुछ कुलपतियों से बातचीत की तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों तथा भावी रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हम पुनः वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि हम इस महामारी से लड़ सकें तथा विद्यार्थियों की पाठ्य प्रणाली को भी तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में आनलाईन शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है तथा इस विकल्प को सकारात्मक रूप से अपनाया जाना चाहिए, ताकि क्लास कोर्स पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा विभिन्न आनलाईन स्टडी साईट्स तैयार की गई है। इन साईटों के उपयोग से विद्यार्थी घर से ही पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने स्तर पर उपलब्ध पाठ्न सामग्री को आनलाईन स्टडी साफ्टवेयर, सोशल नेटवर्किंग साईट, ई-मेल, वीडियो कान्फ्रेंस, व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करवा सकते है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

बंडारू दत्तात्रेय ने स्वयंसेवी विद्यार्थियों के माध्यम से सामाजिक कार्य तथा सामाजिक दूरी पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की एक सूची बनाने के निर्देश दिए, जो स्वयंसेवियों के तौर पर कार्य कर सकें।उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अब तक हमारे सभी प्रयास सही दिशा में उठाए गए हैं। उन्होंने कुलपतियों को सुझाव दिया कि उन्हें सामूहिक कक्षाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए तथा छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के खाने व स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास बनाए रखना चाहिए कि इन विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ नियमित रूप से टेलीफोन के माध्यम से बातचीत होती रहे। उन्होंने आनलाईन वार्तालाप पर बल देते हुए कहा कि शिक्षकों तथा विद्यार्थियों में बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने सूचना प्रदान करने तथा आरोग्य सेतू मोबाईल ऐप के प्रयोग पर भी बल दिया।बैठक में बताया गया कि सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थी स्वयंसेवी कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कैलेंडर को संशोधित किया गया है तथा आनलाईन शिक्षण को बढ़ाया गया है। विद्यार्थियों को आनलाईन पाठ्यक्रम सामग्री प्रदान की जा रही है तथा उनकी समीक्षा भी की जा रही है।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने कान्फ्रेंस का संचालन किया।डा. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति डा. परमिन्द्र कौशल, चैधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. ए.के. सरयाल, ए.पी. गोयल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रमेश कुमार चैधरी, एटर्नल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब सिरमौर के कुलपति डा. एच.एस. धालीवाल, अभिलाषी विश्वविद्यालय मण्डी के रजिस्ट्रार, चितकारा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. वीरेन्द्र कंवर, कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. के.एस. वर्मा तथा बद्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टी.आर. भारद्वाज ने कान्फ्रेंस में भाग लिया।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD