Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

‘कोविड-19 लॉकडाउन’ के दौरान अप्रेंटिस को उनका पूरा स्टाइपेंड निरंतर मिलता रहेगा: डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

सभी प्रतिष्ठान निर्दिष्ट और वैकल्पिक दोनों ही कामकाज में लगाए गए अप्रेंटिस के लिए लागू पूर्ण स्टाइपेंड का भुगतान करेंगे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2020

Last updated on: Mar 31, 2020, 00:00 IST

नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने और जनता को पूर्ण सहयोग देने की सरकारी प्रतिबद्धता के तहत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज सभी प्रतिष्ठानों को निर्दिष्ट और वैकल्पिक दोनों ही कामकाज में लगाए गए अप्रेंटिसों के लिए लागू पूर्ण स्टाइपेंड का भुगतान उन्‍हें करने के लिए बाकायदा सूचित कर दिया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय अप्रेंटिस संवर्धन योजना (एनएपीएस)  से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन अवधि के लिए सरकार द्वारा एनएपीएस के तहत प्रतिष्ठानों को स्टाइपेंड की प्रतिपूर्ति या वापसी कर दी जाएगी।अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 और इसके तहत अप्रेंटिस नियमों में यह उल्‍लेख किया गया है कि यदि किसी विशिष्‍ट कामकाज में संलग्‍न अप्रेंटिस उस प्रतिष्ठान में हड़ताल या तालाबंदी अथवा छंटनी के कारण अप्रेंटिस संबंधी प्रशिक्षण की अवधि को पूरा करने में असमर्थ रहता है, जहां वह प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहा है और उसके लिए वह उत्‍तरदायी नहीं है, तो वैसी स्थिति में उसके अप्रेंटिस प्रशिक्षण की अवधि को हड़ताल या तालाबंदी अथवा छंटनी, इनमें से जो भी हो, की अवधि के बराबर बढ़ाया जाएगा और इस तरह की हड़ताल या तालाबंदी अथवा छंटनी की अवधि के बराबर या छह माह की अधिकतम अवधि के लिए, इनमें से जो भी कम हो, उसे स्टाइपेंड दिया जाएगा।केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए और यह साझा किया, ‘“यही वह समय है जब हम सभी को आगे आने और एक-दूसरे से पूर्ण सहयोग करने की आवश्यकता है। 

यहां तक कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कारोबारियों से सहानुभूतिपूर्वक कदम उठाने की अपील की है। इसे ध्‍यान में रखते हुए हमने फैसला किया है कि हम देश के कार्यरत युवाओं के मनोबल को कम नहीं होने देंगे और हरसंभव तरीके से उन्‍हें सहयोग देंगे। इसके मद्देनजर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अप्रेंटिस को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उनका स्टाइपेंड निरंतर मिलता रहे। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि सभी प्रतिष्ठानों ने इस संबंध में पूरी कटिबद्धता दिखाई है और वे विकट संकट की इस महत्‍वपूर्ण घड़ी में सेवाओं को सुचारू रूप से मुहैया कराने के लिए सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं।युवाओं को स्कूल एवं कॉलेज की पढ़ाई के बाद बड़े ही सुचारू रूप से रोजगार के मार्ग पर अग्रसर कर उन्‍हें सशक्त बनाने और इसके साथ ही उद्योग जगत तथा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में भी अप्रेंटिसशिप को एक प्रभावकारी तरीका माना गया है। राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम भारत के कार्यबल का कौशल बढ़ाने में काफी हद तक अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस तरह से यह विभिन्न पक्षकारों या पक्षों (नियोक्ताओं, व्यक्तियों एवं सरकार) के बीच लागत को साझा करने तथा सरकारों, नियोक्ताओं और कामगारों को साझेदारी में शामिल करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। अप्रेंटिसशिप उद्योग जगत और युवाओं को आपस में जोड़ने की दृष्टि से दोनों के लिए ही फायदेमंद है जिससे भविष्य में ‘कुशल भारत’ के विजन को मूर्त रूप देने या एक वास्तविकता बनाने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Mahendra Nath Pandey , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD