Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोरोना वायरस को हराने के लिए कुछ और दिन घरों में रहें लोग : मनीष तिवारी

रूपनगर के सिविल अस्पताल को एंबुलेंस हेतु 15 लाख रुपए की ग्रांट जारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रूपनगर , 29 Mar 2020

Last updated on: Mar 29, 2020, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कोरोना वायरस को हराने के लिए लोगों से सरकार का साथ देने व कुछ और दिनों तक अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। लोगों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए, सांसद ने अपने कोटे से रूपनगर के सिविल अस्पताल हेतु उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस एंबुलेंस खरीदने के लिए 15 लाख रुपए की ग्रांट जारी की है।सांसद तिवारी ने फेसबुक पर लाइव होकर लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से अपील की है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ लॉक डाउन के 8 दिन पूरे हो चुके हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की कि हम अब तक इस बीमारी को देश में फैलने से रोक सके हैं। हालांकि हम अभी बहुत बड़ी स्वास्थ्य की चुनौती का सामना कर रहे हैं, जिसे मेडिकल की भाषा में तीसरा स्टेज कहा जाता है और इन हालातों पर काबू पाने के लिए हमें आने वाले कुछ और दिनों तक इसी तरीके से अनुशासन का पालन करके अपने-अपने घरों में रहना होगा।इसके अलावा, तिवारी ने लोगों से कर्फ्यू पास सिर्फ इमरजेंसी की स्थिति में ही मांगने की अपील की। उन्होंने खुलासा कि उन्हें कर्फ्यू पास को लेकर कई लोगों के फोन आ रहे हैं, मगर वह सिर्फ मेडिकल एमरजैंसी या गंभीर हालातों में ही कर्फ्यू पास लेने की अपील करते हैं, ना कि सैर करने के लिए। जबकि इन हालातों में बाहर जाकर हम खुद की व अपने परिवार की सेहत को खतरे में डाल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने इन गंभीर हालातों में जरूरतमंदों को राशन व जरूरी वस्तुएं मुहैया करवाने वाले अलग-अलग राजनीतिक दलों, संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों की प्रशंसा की। लेकिन इसी के साथ मौजूदा हालातों पर पर्सनल क्रेडिट नहीं लेने की भी सलाह दी।तिवारी ने खुलासा किया कि लोगों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए, उन्होंने रूपनगर के सिविल अस्पताल को उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस एंबुलेंस हेतु 15 लाख रुपए की अपने कोटे से ग्रांट जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने कई जंगों को जीता है और यह लड़ाई घर के अंदर रहकर जीती जा सकती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी गम्भीरता व मेहनत के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। ऐसे में वह लोगों से पंजाब सरकार की हिदायतों का अनुशासनात्मक तरीके से पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हैं।

 

Tags: Manish Tewari , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD