Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड-19 की सहायता के लिए राज्य व जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र स्थापित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 28 Mar 2020

Last updated on: Mar 28, 2020, 00:00 IST

प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र स्थापित किए हैं। राज्य सरकार पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी प्रवीन भारद्वाज को बनाया गया है, जिन्हें दूरभाष संख्या 0177-2929688 पर सम्पर्क किया जा सकता है। राज्य स्तर पर निदेशक एवं विशेष सचिव आपदा प्रबन्धन डीसी राणा को कोविड-19 नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।जिला बिलासपुर में चन्दन को जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है, जिन्हें दूरभाष संख्या 01978-224901 पर सम्पर्क किया जा सकता है। बिलासपुर जिला में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विनय धीमान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला चम्बा में सुमित गुप्ता को जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी तैनात किया गया है, जिनको 01899-226951 पर सम्पर्क किया जा सकता है, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।हमीरपुर जिला में विकास शर्मा जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र के प्रभारी होंगे, जिनका दूरभाष संख्या 01972-221277 है। जिला राजस्व अधिकारी पवन कुमार शर्मा को जिला का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कांगड़ा जिला में रोबिन जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र के प्रभारी बनाए गए हैं, जिन्हें दूरभाष संख्या 01892-229050 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एमआर भारद्वाज होंगे। 

किन्नौर जिला में नरेन्द्र को प्रभारी बनाया गया है, जिनका दूरभाष 01786-223151 है। यहां उपायुक्त के सहायक आयुक्त एमके शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कुल्लू जिला में राकेश प्रभारी बनाए गए हैं, जिनको दूरभाष संख्या 01902-225630 पर सम्पर्क किया जा सकता है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एसके पराशर नोडल अधिकारी तैनात किये गए हैं।लाहौल-स्पीति जिला में नितिन को प्रभारी बनाया गया है, जिनका दूरभाष 01900-202509 है। यहां एसडीएम अमर नेगी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मण्डी जिला में विकास को जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है, जिनका दूरभाष 01905-226201 है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रवण मान्टा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शिमला जिला में नेहा जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है, जिनको दूरभाष संख्या 0177-2800880 पर सम्पर्क किया जा सकता है। एडीएम संदीप नेगी जिला के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।सिरमौर जिला में अरविन्द को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका दूरभाष 01702-226401 है। यहां जिला राजस्व अधिकारी राज कुमार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सोलन जिला में गौरव शर्मा केन्द्र के प्रभारी होंगे, जिनका दूरभाष 01792-220882 है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार को सिरमौर जिला का नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। ऊना जिला में धीरज जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र के प्रभारी होंगे, जिनको दूरभाष संख्या 01975-225045 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपायुक्त की सहायक आयुक्त रेखा कुमारी को जिला का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD