Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होम डिलीवरी के माध्यम से घरों तक जरुरी वस्तुएं व दवाईयां पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

मानवता की सेवा के लिए आगे आई अलग-अलग संस्थाएं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Mar 2020

Last updated on: Mar 27, 2020, 00:00 IST

कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को सुचारु ढंग से जरुरी वस्तुएं व दवाईयां मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है व आज भारी गिनती में जहां जरुरतमंदों को फूड पैकेट मुहैया करवाए गए हैं, वहीं होम डिलीवरी के भी पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं। जिला प्रशासन का अलग-अलग संस्थाओं की ओर से भी सहयोग दिया जा रहा है, जिससे जिले में मानवता की सेवा के लिए एकजुटता के साथ एक अभियान शुरु हो गया है।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19(कोरोना वायरस) के प्रभाव को रोकने के लिए जिले में लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को किसी भी किस्म की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां जरुरी वस्तुएं व दवाईयों की होम डिलीवरी सुचारु ढंग से की जा रही है, वहीं रेहडिय़ों के माध्यम से घरों में फल व सब्जियां भी पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से एस.डी.एम स्तर पर जरुरतंदों को फूड पैकेट नि:शुल्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फूड पैकेटों के अलावा अलग-अलग संस्थानों के सहयोग से जरुरतमंदों को राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने अलग-अलग संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी ओर से मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है।डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम्ज को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जरुरी वस्तुओं से वंचित न रह सके, इस लिए पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि रेहड़ी वाले व्यक्तियों की ओर से आज भारी गिनती में घर-घर जाकर फल व सब्जियों की सप्लाई की गई है। उन्होंने बताया कि आज एस.डी.एम्ज के नेतृत्व में होम डिलीवरी के माध्यम से दवाईयां भी संबंधित घरों तक पहुंचाई गई है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर भी मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एल.पी.जी. सिलेंडर की सेवाएं बरकरार रखने के लिए टेलीफोन बुकिंग सिस्टम जारी रहेगा।डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को घर से बाहर न निकलने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कुछ सेवाओं को छूट दी गई है, जिसके अंतर्गत सभी सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों के अलावा डाइगनोस्टिक सैंटर व एंबुलेंस सेवाएं बहाल रहेंगी। इसके अलावा डायलसिस, कीमोथैरेपी, डिलीवरी केस व अन्य गंभीर बीमारियों वाले मरीज एस.डी.एम्ज की ओर से जारी मैडिकल पास के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से जिला वासियों की सुरक्षा के लिए कफ्र्यू लगाया गया है, इस लिए इस संबंधी किए गए आदेशों का पूरा पालन किया जाए।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD