Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सुविधा के लिए सख्त शर्तों पर ख़ास रूटों पर बसों को चलाने की इजाज़त दी-रजि़या सुल्ताना

रजि़या सुल्ताना
रजि़या सुल्ताना
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Mar 2020

Last updated on: Mar 20, 2020, 00:00 IST

मंत्री समूह ने अपनी मीटिंग में 19.03.2020 को पंजाब में कोवीड-19 के फैलने के कारण पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लिया था। मीटिंग में सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों की यातायात पर रोक लगाने का फ़ैसला किया गया था जिसमें सभी स्टेज कैरेज, कांट्रैक्ट कैरेज बसें, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा शामिल हैं। परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सुविधाओं के लिए पीआरटीसी/पनबस/पंजाब रोडवेज़ की बसों को ख़ास रूटों पर चलाने का फ़ैसला किया है और टैक्सियों, जिनमें 12 से कम यात्रियों/मुसाफिरों के बैठने का सामथ्र्य है अर्थात मैक्सी कैब और मोटर कैब को भी छूट दी गई है। यह जानकारी परिवहन मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना द्वारा आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में दी।उन्होंने बताया कि यह पाबंदी 20 मार्च, 2020 की आधी रात से लागू होगी और 31 मार्च, 2020 तक लागू रहेगी।इस पाबंदी में स्टेज कैरेज के साथ-साथ ठेके पर चलने वाली बसें भी शामिल हैं जो पंजाब के बाहर से आती हैं।हालाँकि, एमरजैंसी की स्थिति में सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों और राज्य परिवहन कमिश्नर को किसी भी सार्वजनिक वाहन को इस आदेश को लागू करने से छूट देने का अधिकार है।यहाँ यह स्पष्ट किया जाता है कि यह पाबंदी माल कैरियरों और प्राईवेट सर्विस वाहन जैसे फैक्ट्री, स्टाफ बसें आदि को शामिल नहीं करती।श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने बताया कि समूह मंत्रियों द्वारा सरकारी कार्यालयों में ग़ैर-ज़रूरी पब्लिक डिलिंग को घटाने का फ़ैसला किया गया है। इसके मद्देनजऱ, ड्राइविंग लाइसेंस जारी को करने और ड्राइविंग टैस्ट को 23.03.2020 से 31.03.2020 तक अस्थाई तौर पर निरस्त करने का फ़ैसला भी लिया गया।

 

Tags: Razia Sultana , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD