Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

फिरोजपुर शहर के लिए सरकार ने जारी किए 9 करोड़ रुपए, विकास कार्यों पर होंगे खर्चः परमिंदर सिंह पिंकी

कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सरकार की तरफ से फिरोजपुर शहर के चौतरफा विकास के लिए जारी की गई है ये राशि

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 19 Mar 2020

Last updated on: Mar 19, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से फिरोजपुर शहर की डवलपमेंट के लिए 9 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है, जिसे जल्द ही शहर के चौतरफा विकास के लिए खर्च किया जाएगा। उपरोक्त विचार विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने शहर के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे शहर में डवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए खाका तैयार किया जाएगा। हरेक एरिया में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले फिरोजपुर शहरी हलके में आने वाली 135 पंचायतों को डवलपमेंट कार्यों के लिए चैक बांटने की मुहिम शुरू की गई थी और अब सरकार की तरफ से शहर के लिए भी 9 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं।विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से फिरोजपुर जिले की डवलपमेंट के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं है। जिले के लिए लगातार फंड्स जारी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ग्रामीण इलाकों के लिए 2 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है और अब सिटी के लिए 9 करोड़ रुपए मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी शहर में लाए जा रहे हैं, जिससे सेहत सुविधाओं व रोजगार उत्पति के मामले में जिला काफी आगे निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। हुसैनीवाला में एमपीरियर ब्रिज बनाने के लिए पैसा बजट में रखा गया है। मल्लांवाला-पट्टी रेल लिंक के लिए भी व्यवस्था की गई है। इन सभी प्रोजेक्टों के संपन्न होने से शहर काफी आगे निकल जाएगा। इस मौके पर अशोक गुप्ता, कुलदीप गाखर, राजू खट्टर, तिलक राज, अमरीक सिंह बराड़, मंगत राम, पीडी शर्मा, बलवीर बाठ, रिंकू ग्रोवर मौजूद थे।

 

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD