Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रक्षा सचिव ने राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट केन्द्र में वेतन लेखा कार्यालय (अन्य रैंक) की आधारशिला रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2020

Last updated on: Mar 19, 2020, 00:00 IST

रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने दिल्ली कैंट के राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट केन्द्र (आरआरआरसी) में वेतन लेखा कार्यालय (अन्य रैंक) - पीएओ (ओआरएस) के भवन निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर रक्षा सचिव ने रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) और रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) को बधाई दी और उनसे कहा कि वे राष्ट्र की सेवा में अथक परिश्रम करना जारी रखें। उन्होंने आरआरआरसी के कर्मचारियों को भी बधाई दी, जो इस भवन के निर्माण से लाभान्वित होंगे।डॉ. अजय कुमार ने विभाग के लिए 2024 की परिकल्पना कर प्रगतिशील मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सीजीडीए के प्रयासों और उपायों की सराहना की। उन्होंने कहा कि  इस भवन का निर्माण हमें नए युग में ले जाएगा और यह डीएडी को और अधिक कुशल बनाएगा, जिससे अपनी भूमिका और अधिक कुशलता से निभाने में इसे मदद मिलेगी। उन्होंने विभाग द्वारा की गई डिजिटल पहलों और काम के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को स्वचालित करने की भी सराहना की।

सीजीडीए श्री संजीव मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि पीएओ ने कार्य के सभी क्षेत्रों में उच्च मानदंड स्थापित किए हैं और इसका उद्देश्य अन्य सेवाओं के साथ लेखा परीक्षा एवं लेखांकन में सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके इस संगठन को अधिक ऊंचाइयों तक ले जाना है। सीजीडीए ने ई-भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए डीएडी की पहलों की चर्चा की। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-नकदी प्रबंधन उत्पाद (एसबीआई-सीएमपी) के माध्यम से खाता अधिकारी गैरिसन इंजीनियर्स (एओ जीईएस) में ऑनलाइन भुगतान,  पूर्व-सैनिकों की अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) भुगतान के लिए एसबीआई-सीएमपी और डिजिटल इंडिया थीम के अनुरूप रक्षा क्षेत्र के असैन्य कर्मचारियों को वेतन और भत्ते के लिए प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण शामिल हैं।इस अवसर पर चीफ ऑफ स्टाफ, दिल्ली एरिया मेजर जनरल आलोक काकर और अन्य सैन्य एवं असैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: India Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD