Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

गुणवत्‍तापूर्ण बुनियादी ढांचे पर गठित भारत-जर्मनी कार्यदल ने सुरक्षित एवं संरक्षित उत्‍पादों पर सहयोग के जरिए व्‍यापार बढ़ाया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2020

Last updated on: Jan 20, 2020, 00:00 IST

गुणवत्‍तापूर्ण बुनियादी ढांचे पर गठित भारत-जर्मनी कार्यदल की सातवीं वार्षिक बैठक 16-17 जनवरी, 2020 को नई दिल्‍ली में आयोजित की गई जिसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने शिरकत की। जर्मनी और भारत ने इस कार्यदल का गठन वर्ष 2013 में किया था, ताकि आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग बढ़ाने एवं व्‍यापार के मार्ग में मौजूद तकनीकी बाधाओं को कम करने के साथ-साथ उत्‍पादों की सुरक्षा भी बढ़ाई जा सके। आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा के लिए जर्मन संघीय मंत्रालय (बीएमडब्‍ल्‍यूआई) और भारत का उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य व सावर्जनिक वितरण मंत्रालय दरअसल अन्‍य मंत्रालयों के सहयोग से मानकीकरण, प्रमाणन एवं अनुरूपता के आकलन, माप-पद्धति, उत्‍पादों की सुरक्षा और बाजार निगरानी के लिए आपस में मिलकर काम कर रहे हैं।आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा के लिए जर्मन संघीय मंत्रालय के महानिदेशक श्री स्‍टीफन श्‍नॉर ने कहा, ‘‘गुणवत्‍तापूर्ण बुनियादी ढांचा अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार की शब्‍दावली है। तकनीकी नियमनों जैसे कि अनिवार्य मानकों की प्रासंगिकता बढ़ने के साथ ही नियाम‍कीय दृष्टिकोण एवं अनुपालन प्रक्रियाओं पर हमारे आदान-प्रदान से कारोबार में सुगमता बढ़ती है और इसके साथ ही व्‍यापार में भी इजाफा होता है। मैं ‘कार्य योजना 2020’ पर हस्‍ताक्षर किए जाने का स्‍वागत करता हूं। हमने मानकों, तकनीकी नियमन एवं प्रमाणीकरण के साथ-साथ मशीनरी की सुरक्षा, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्‍वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों में बाजार निगरानी के कार्य में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। सुरक्षित एवं संरक्षित उत्‍पादों के लिए विभिन्‍न आवश्‍यकताओं की आपसी समझ से दोनों ही देशों के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में मदद मिलती है। 

‘इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स (आईओटी) उपकरणों’ की साइबर सुरक्षा पर हमारे द्वारा हाल ही में प्रस्‍तुत किया गया भारत-जर्मन परिचर्चा पत्र हमारे सफल सहयोग का एक अच्छा उदाहरण है।”उपभोक्‍ता कार्य विभाग में सचिव श्री अविनाश के.श्रीवास्‍तव ने कहा, ‘भारत के लिए जर्मनी एक विश्‍वसनीय एवं महत्‍वपूर्ण साझेदार है। हमारे द्विपक्षीय कार्य दल में बढ़ता तकनीकी सहयोग अत्‍यंत उत्‍साहवर्धक है। मुझे इस बात से अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है कि हमने साइबर सुरक्षा, बाजार निगरानी, उद्योग 4.0 और कानूनी माप-पद्धति जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग काफी बढ़ा दिया है। इस वर्ष हम तकनीकी नियमन, चिकित्‍सा उपकरणों से जुड़े नियमनों के आदान-प्रदान और आईएसओ एवं आईईसी के स्‍तर पर जोड़ीदार जैसी व्‍यवस्‍थाओं पर भी फोकस करेंगे।इस साल की वार्षिक बैठक में आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा के लिए संघीय मंत्रालय के एक जर्मन प्रतिनिधिमंडल (जिसकी अध्‍यक्षता महानिदेशक स्‍टीफन श्‍नॉर ने की); जर्मन मानकीकरण संस्‍थान (डीआईएन); विद्युतीय, इलेक्‍ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी (डीकेई) के लिए जर्मन आयोग एवं जर्मन राष्‍ट्रीय माप-पद्धति संस्‍थान (पीटीबी) के प्रतिनिधियों और जर्मन कंपनियों तथा उद्योग संगठनों जैसे कि वीडीएमए एवं वीडीए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं, भारतीय प्रतिनिधिमंडल में उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय; भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय; भारत मानक ब्‍यूरो (बीआईएस) तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधिगण शामिल थे।गुणवत्‍तापूर्ण बुनियादी ढांचे पर संवादों का आयोजन वैश्विक परियोजना गुणवत्‍तापूर्ण अवसंरचना (जीपीक्‍यूआई) की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) के अंतर्गत होता है जिसके तहत बीएमडब्‍ल्‍यूआई रणनीतिक व्‍यापार साझेदारों के साथ राजनीतिक एवं तकनी‍की संवाद करता है। अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग के लिए जर्मन एजेंसी ‘जीआईजेड’ दरअसल बीएमडब्‍ल्‍यूआई की ओर से परियोजना के कार्यान्‍वयन में आवश्‍यक सहयोग प्रदान करती है।  

 

Tags: India Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD