Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जानिए कौन हैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सेक्रेटरी का चार्ज लेने वाले अपूर्व चंद्र?

India Admin, Apurva Chandra, Secretary Ministry of Information & Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2021

Last updated on: Aug 23, 2021, 00:00 IST

महाराष्ट्र कॉडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर अपूर्व चंद्र ने सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव की जिम्मेदारी संभाल ली। आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग करने वाले अपूर्व चंद्र केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कार्य का अनुभव रखते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनने से पहले अपूर्व चंद्र एक अक्टूबर, 2020 से श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। खास बात है कि उन्हें सितंबर, 2020 में संसद से पारित लेबर कोड को शीघ्रता से लागू करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनके मार्गदर्शन में व्यापक विचार-विमर्श के बाद चारों लेबर कोड के लिए नियम बनाए गए थे। 23,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ औपचारिक क्षेत्र में 78.5 लाख श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना भी उनकी निगरानी में शुरू की गई है।अपूर्व चंद्र ने एक दिसम्बर, 2017 से रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक (अधिग्रहण) के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाकर भारतीय सशस्त्र बलों को मजबूत करने का कार्यभार सौंपा गया था। उनकी कार्य-अवधि के दौरान एस-400 मिसाइल प्रणाली, मल्टी रोल हेलीकॉप्टर, असॉल्ट राइफल्स, नेवल शिप, टी-90 टैंक आदि जैसे कई प्रमुख अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। नई रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने वाली समिति के वे अध्यक्ष थे।

अपूर्व चंद्र ने 2013 से 2017 के बीच चार वर्षों से अधिक समय के लिए महाराष्ट्र सरकार में प्रधान सचिव (उद्योग) के रूप में कार्य किया है। इस अवधि में एफडीआई और अन्य निवेश आकर्षित करने में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे रहा। नए निवेशों को आकर्षित करने, इलेक्ट्रॉनिक नीति, खुदरा नीति, एकल खिड़की नीति जैसी कई नई नीतियों के निर्माण में श्री चंद्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री चंद्रा के नेतृत्व में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत पहले स्मार्ट औद्योगिक उपनगर के संचालन की शुरूआत महाराष्ट्र के औरंगाबाद में की गयी थी।अपूर्व चंद्र, भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सात साल से अधिक समय तक रहे हैं। वे उद्योगों को ईंधन आपूर्ति, लोजिस्टिक्स, परिवहन तथा ईंधन उत्पादों के वितरण व भंडारण आदि के संबंध में नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। वे प्राकृतिक गैस परिवहन अवसंरचना, शहर में गैस वितरण के लिए कंपनियों की स्थापना, एलएनजी इम्पोर्ट टर्मिनल और उद्योगों को गैस के आवंटन आदि कार्यों से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। चंद्र महारत्न पीएसयू, गेल (इंडिया) लिमिटेड और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी रह चुके हैं।

 

Tags: India Admin , Apurva Chandra , Secretary Ministry of Information & Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD