Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

स्वास्थ्य सचिव ने नोवेल कोरोनावायरस रोग की स्थिति की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Feb 2020

Last updated on: Feb 08, 2020, 00:00 IST

सचिव (एचएफडब्ल्यू) प्रीति सूदन ने संबंधित अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति की आज समीक्षा की। उन्होंने नोवेल कोरोनवायरस रोग के फैलाव के मुद्दों पर वर्तमान स्थिति और तैयारियों पर चर्चा की।हांगकांग और चीन के अलावा सिंगापुर और थाईलैंड से सभी उड़ानों के लिए सार्वभौमिक जांच पहले से ही निर्धारित एरो-ब्रिजों पर चल रही है। यात्रियों की जांच अब सभी 21 हवाई अड्डों, अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह और सीमा पार क्षेत्र में हो रही है। अब तक 21 हवाई अड्डों पर 1636 उड़ानों और 176703 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई थी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय नॉवेल कोरोनावायरस के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।रोग  के लक्षणों और सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य की सीमाओं पर होर्डिंग्स लगाने, पैम्फलेट बांटने, घोषणाएं करने आदि जैसे पर्याप्त आईईसी कार्यकलाप किए जा रहे हैं। चिकित्सा कर्मियों और स्वास्थ्य अधिकारियों का नियमित रूप से अनुकूलन किया जा रहा है। सीमावर्ती गांवों में नोवेल कोरोनावायरस रोग, इसके लक्षणों, निवारक उपायों, रिपोर्टिंग आदि के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। राज्यों /संघ शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा जा रहा है और राज्यों / संघ शासित प्रदेशों के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और मास्क के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं। वर्तमान में 7,994 व्यक्ति 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सामुदायिक निगरानी में हैं। नियंत्रण और रोकथाम गतिविधियों को बहुत अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति का मुकाबला करने के लिए सभी राज्य अपनी त्वरित अनुक्रिया टीमों को लगातार सुदृढ़ बना रहे हैं।1449 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है और 1446 नमूनों को निगेटिव पाया गया है। 3 नमूनों को पहले ही केरल  में पॉजिटिव घोषित किया जा चुका है।

 

Tags: India Admin , Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD