Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. बी.आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसज़ 100 मैडीकल विद्यार्थियों के दाखि़ले के साथ कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयार

बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने अपनी पहली मीटिंग में लिए अहम फैसले

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2020

Last updated on: Mar 13, 2020, 00:00 IST

राज्य में किफ़ायती और मानक डॉक्टरी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार डॉ. बी.आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसज़, एस.ए.एस. नगर मोहाली में 100 एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों के दाखि़ले के साथ इसी शैक्षिक सैशन से कक्षाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।आज यहाँ हुई ‘बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट’ की पहली मीटिंग के दौरान यह बताया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इसी सैशन से संस्था को कार्यशील बनाने के लिए हर संभव सहायता देने का वादा किया था। स्वास्थ्य संबंधी पंजाब सरकार के सलाहकार डॉ. के.के. तलवाड़ ने मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में मैंबर पार्लियामेंट मनीश तिवाड़ी, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, प्रमुख सचिव मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान डी.के.  तिवाड़ी, बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसज़ के उप कुलपति और डायरैक्टर मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ. अवनीश कुमार, डायरैक्टर पीजीआई डॉ. जगत राम, डायरैक्टर प्रिंसिपल मनजीत कौर मोही और मुख्य आर्कीटैक्ट सपना मौजूद थे।प्रवक्ता ने बताया कि मैनेजमेंट बोर्ड को यह बताया गया कि अस्पताल और कॉलेज की इमारत के नवीनीकरण का काम समय पर मुकम्मल कर दिया जायेगा जबकि मशीनरी, उपकरण और अन्य ज़रूरी सामग्री की खरीद पहले ही की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि मैडीकल फेकल्टी और पैरा-मैडीकल की भर्ती जल्द की जाएगी क्योंकि इस सम्बन्धी इश्तिहार जारी हो चुका है और इंटरव्यू प्रक्रिया भी मार्च के आखिर में शुरू हो जाएगी।बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने यह भी फ़ैसला किया है कि भविष्य की योजनाबंदी इस तरीके से की जाएगी कि यह संस्था क्षेत्र में बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करे। फर्नीचर और अन्य ज़रुरी उपकरणों की खरीद में तेज़ी लाने के लिए बोर्ड ने विभिन्न सेवाओं, विभिन्न खरीद कमेटियों के गठन आदि के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसज़ खुलने से चार दशकों के अंतराल के बाद राज्य में सरकारी मैडीकल कॉलेज खुलने जा रहा है।जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने राज्य में किफ़ायती डॉक्टरी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुशल स्वास्थ्य पेशेवरों की उपबद्धता को बढ़ाने, सरकारी अस्पतालों में तीसरे दर्जे की सेवाओं को बेहतर बनाने और जि़ला अस्पतालों के बुनियादी ढांचे के प्रयोग सम्बन्धी योजना पहले ही बना ली गई है।

 

Tags: Manish Tewari , Kuljit Singh Nagra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD