Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्तार अब्बास नकवी ने हरमू ग्राउंड, रांची (झारखंड) में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया

‘हुनर हाट’-आर्थिक विकास की मुख्य धारा में आम लोगों की साझेदारी सुनिश्चित करने का प्रभावी मिशन हैः अर्जुन मुंडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची (झारखंड) , 01 Mar 2020

Last updated on: Mar 01, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रांची (झारखंड) में कहा कि मोदी सरकार भारत की शानदार मौलिक  हस्तकला/शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और श्री नकवी ने रांची (झारखंड) के हरमू ग्राउंड, हरमू चौक में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। इस ‘हुनर हाट’ का आयोजन केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा 29 फरवरी से 08 मार्च, 2020 तक किया जाएगा। झारखंड में ‘हुनर हाट’ का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय का यह 21 वां ‘हुनर हाट’ है।श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत की परम्परागत हस्तकला/शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय बाजार, अवसर उपलब्ध कराने और पहचान दिलाने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हुनर हाट’ आर्थिक विकास की मुख्य धारा में आम लोगों की साझेदारी सुनिश्चित करने का एक प्रभावी मिशन है।श्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘हुनर हाट’ भारत की हस्तकला/शिल्प की स्वदेशी विरासत को बाजार और अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हुनर हाट’ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक छत के नीचे समझने का शानदार मंच साबित हुआ है।श्री नकवी ने कहा कि जहां एक ओर ‘हुनर हाट’ ने ‘कौशल को काम’ सुनिश्चित किया है, वहीं दूसरी ओर इसने भारत की हस्तकला/शिल्प की विरासत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दी है।श्री नकवी ने कहा कि 13-23 फरवरी 2020 को इंडिया गेट लॉन, राजपथ नई दिल्ली में आयोजित ‘हुनर हाट’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से देशभर के कारीगरों, शिल्पियों विशेषकर महिला शिल्पियों को बेहद प्रोत्साहन और बढ़ावा मिला है।23 फरवरी को प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में ‘हुनर हाट’ और कारीगरों, शिल्पियों और उनके खूबसूरत हस्त शिल्प उत्पादों की सराहना की। ‘मन की बात’ में ‘हुनर हाट’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने हमारी मौलिक हस्तकला/शिल्प की शानदार विरासत को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के घंटे भर के ‘हुनर हाट’ के दौरे ने ‘हुनर हाट’ को अपार प्रोत्साहन प्रदान किया और ‘हुनर हाट’ को मिले प्रचार से वहां आने वाले लोगों की संख्या में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई। 

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही तरह के 17 लाख से अधिक आगंतुकों ने इंडिया गेट लॉन, राजपथ नई दिल्ली में आयोजित ‘हुनर हाट’ का दौरा किया। आगंतुकों ने कारीगरों और शिल्पियों का हौसला बढ़ाया तथा ‘हुनर हाट’ के ‘बावर्चीखाना’ खंड में विभिन्न राज्यों के परम्परागत व्यंजनों का लुत्फ उठाया।श्री नकवी ने कहा कि रांची में ‘हुनर हाट’ में 125 मंडप बनाए गए हैं, जहां महिला कारीगरों सहित देशभर के 250 से ज्यादा कारीगर और शिल्पी भाग ले रहे हैं। कारीगर अपने साथ देश के कोने-कोने से दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी उत्पाद लाए हैं। आगंतुक यहां रोजाना विभिन्न राज्यों के परम्परागत व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखेंगे।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि पिछले 3 साल में  बड़ी संख्या में महिला कारीगरों सहित 3 लाख से ज्यादा कारीगरों, हस्तशिल्पियों, पाक कला विशेषज्ञों और उनसे संबंधित लोगों को  ‘हुनर हाट’ के माध्यम से रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने इन कारीगरों और इनके मौलिक उत्पादों का ‘जीईएम’ (गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस) पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया आरम्भ की है। अनेक निर्यात संवर्धन परिषदों ने इन कारीगरों और हस्तशिल्पियों के हस्तनिर्मित उत्पादों को बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में दिलचस्पी दिखाई है। भारतीय पैकेजिंग संस्थान इन कारीगरों को पैकेजिंग के अपने तरीकों में सुधार लाने और उन्हें ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।अगला ‘हुनर हाट’ 13 से 22 मार्च, 2020 को चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में "हुनर हाट" गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, पुद्दुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर और अन्य स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। अब तक, ‘हुनर हाट’ का आयोजन देश के विभिन्न स्थानों जैसे दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुद्दुचेरी और इंदौर में किया जा चुका है।इस अवसर पर ‘हुनर हाट’ में भाग लेने के लिए देशभर से रांची आई महिला कारीगरों का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री सुरेश खन्ना, रांची से सांसद श्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं रांची से विधायक श्री सी.पी. सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , Arjun Munda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD