पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल -2020 के चौथे दिन के समारोहों की श्रंखला में यहाँ फूल सिनेमा में दिखाई गई पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों पर आधारित फ़िल्म ’नानक नूर -ऐ -ईलाही’ के मुफ़्त दिखाए गए दो शो को विद्यार्थियों, आम लोगों सहित अहम शख्सियतों की तरफ से भरपूर स्मर्थन दिया गया। यह फ़िल्म, मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विद्यार्थियों और आम लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व के सम्बन्ध में गुरू साहब के सिद्धांतों ’काम करो, नाम जपो और बाँट कर छको’ से अवगत करवाने के लिए विशेष तौर पर किये गए प्रबंधों के मद्देनज़र दिखाई गई है।प्रसिद्ध निर्माता श्री विकास पराशर और सिख विद्वान डा. सुखप्रीत सिंह उदोको की प्रोडक्शन और श्री विशाल शर्मा और धर्मेंद्र आनंद के निर्देशन में बनी फ़िल्म ’नानक नूर -ऐ -ईलाही’ में टीनू शर्मा ने मुख्य अदाकारा, दाऊद के रूप में डाली, अमृतसर पिंगलवाड़े में पढ़ी दिलप्रीत मुस्कान, ऋतु नूरा, हरप्रीत रिम्पी ने भूमिका निभाई है और म्युज़िक गुलशन मीर -रेखा मीर, जस्सी नेहालूवाल ने दिया। आज फूल सिनेमा में इन सभी कलाकारों का विशेष सम्मान भी किया गया।इस फ़िल्म में गुरू नानक देव जी के जीवन काल समय और आज के पाकिस्तान के गाँव बुलानी में बसते जुलाहे दाऊद के जीवन में आई तबदीली को गुरू नानक साहब के दर्शन करने के बाद में भावनात्मक ढंग से दिखाया गया है। इस फ़िल्म में गुरू नानक साहब की तस्वीर, उनका झलकारा और किसी रौशनी आदि को दिखाए बिना ही उनके सिद्धांती पूरी व्याख्या की गई है।
फ़िल्म देखने बाद में पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डा. बी.एस. घुम्मने ने कहा कि गुरू साहब के ’काम करो, नाम जपो और बाँट कर छको’ के मूल सिद्धांत को गांठ बांधने और इस पर अमल करके समाज की सभी बुराईआं का हल करेगा। डा. घुम्मन ने इस फ़िल्म को भारत की आज की स्थिति मौके सुख, शान्ति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सारे देश में दिखाने की वकालत की। नगर निगम के मेयर श्री संजीव बिट्टू शर्मा ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और लोक सभा मैंबर श्रीमती परनीत कौर की विशेष पहल पर करवाए जा रहे पटियाला विरासती उत्सव के द्वारा अपनी विरासत से रूबरू करवाने का प्रशंसनीय प्रयास बताया।इस मौके मुख्य मंत्री और श्रीमती परनीत कौर के दामाद और अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी स. गुरपाल सिंह, श्री जे शेरगिल, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति लैफ. जनरल जे.एस. चीमा, मुख्य मंत्री के ओ.एस.डी. श्री राजेश शर्मा, शहरी कांग्रेस प्रधान श्री के.के. मल्होत्रा, सीनियर डिप्टी मेयर श्री योगिन्दर सिंह योगी, डिप्टी मेयर श्रीमती विनती संगर, श्री सोनू संगर, श्री हरविन्दर सिंह निप्पी, श्रीमती इन्द्रजीत कौर, श्री अतुल जोशी, स. रवीन्द्र पाल सिंह स्वीटी, श्री रजिन्दर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पटियाला के कौंसलर, डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर, संयुक्त कमिश्नर श्री अविकेश कुमार, स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों और आम शहरी ने इस फ़िल्म को भरपूर स्मर्थन देते हुए इसकी प्रशंसा की है।लम्बा समय आस्ट्रेलिया में रहे फ़िल्म के निर्माता श्री विकास पराशर, जो बौद्ध गुरू दलाईलामा के लिए फ़िल्म निर्माण का काम करते थे, ने कहा कि सुलतानपुर लोधी में एक फ़िल्म बनाते समय गुरू साहब के सिद्धांत से अवगत होने के बाद में उनके जीवन में बदलाव आया और अब वह डा. सुखप्रीत सिंह उदोको के साथ मिलकर 102 फ़िल्में सिख इतिहास के अनछूहे पात्रों पर बना रहे हैं। श्री पराशर ने कहा कि आने वाली फ़िल्म सरकार -ऐ -ख़ालसा और अप्रैल में मुमताज़ आ रही है।