पटियाला के विरासती किला मुबारक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरंक्षण और लोकसभा सदस्य परनीत कौर की विशेष पहल पर करवाए जा रहे पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल 2020 की दूसरी शाम और भी खूबसूरत नजर आई, जब यहां भारतीय शास्त्रीय संगीत, ख्याल, ठुमरी व दादरा की प्रसिद्ध गायिका पदम श्री शुभा मुद्गल शास्त्रीय संगीत के रंग बिखेरे। इस दौरान प्रसिद्ध नृत्य कुचिपुड़ी को दुनिया के सांस्कृतिक मानचित्र पर चमकाने वाली संगीत नाटक अकादमी अवार्ड पुरस्कार विजेता पदम श्री व पदम भूषण राजा राधा रेड्डी ने कुचीपुड़ी की भावनात्मक प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। किला मुबारक के दरबार हाल के खुले प्रांगण में लोक सभा सदस्य श्रीमति परनीत कौर, श्रीमति अनीता सिंह, विधायक श्री मदन लाल जलालपुर, मेयर श्री संजीव बिट्टू शर्मा ने संगीतमयी शाम की ज्योति प्रज्वलित कर शुरूआत करवाई।इस शास्त्रीय संगीत की मधुर संगीतमय शाम मौके शुभा मुद्गल ने राग बेहाग से शुरुआत करके शास्त्रीय गायकी के साथ रंग बाँधते श्रोते को मंत्र मुग्ध कर दिया।श्रीमती मुद्गल ने विलंबित एक ताल में, हो माई आज को दिन मोह निको लागत और मधलय तीन ताल में, खेलो नन्द लाल संग आज होली गाया। इस के बाद उन्होंने होली, ठुमरी और दादरा शैली में गा कर शास्त्रीय संगीत की शाम को शिखरों पर पहुँचा दिया।शुभा मुद्गल के साथ हरमोनियम पर दानेशवर सुनोनी, तबले पर अदिश प्रधान और साउंड इंजीनियर नितिन जोशी समेत तानपूरा पर सरकारी कालेज लड़कियों की छात्राएँ अलका और गरिमा ने साथ दिया।कुचीपुड़ी नृतय दौरान गायिका श्रीमती लवनय सुन्दरम् और गायक श्री रविकांत ने साथ दिया। जबकि नट्टूवांगम पर गुरू कौशल्या रैडी, मृदंगम् पर मनोहर बाला चन्द्रन, वायलन पर जी रागवेंदरा और बाँसुरी पर वासु बिष्ट ने साथ दिया। इस शास्त्रीय संगीत शाम के मंच का संचालन मशहूर डाक्यूमैंटरी निर्माता, टी.वी. और स्टेज एंकर श्रीमती साधना श्रीवासत्व ने किया।उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने के सांस्कृतिक व पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से इंडियन ट्रस्ट फार रूरल रूरल हेरिटेज एंड डिवेलपमेंट के सहयोग से करवाया जा रहा पटियाला विरासती उत्सव पिछले 3 सालों से पटियालवियों और देश-विदेश के कला प्रेमियों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर इस मौके मुख्य मंत्री के ओ. एस. डी. स. अंमृतप्रताप सिंह हनी सेखों, श्री बलविन्दर सिंह, कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी, डिप्टी कमिशनर सरी कुमार अमित, एस. एस. पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, नगर निगम के कमिशनर श्रीमती पूनमदीप कौर, एस. पी. स्थानक नवनीत सिंह बैंस, सहित बड़ी संख्या में पटियाला वासी और संगीत प्रेमियों शास्त्री संगीत का आनंद लिया।