स्कूली शिक्षा आयुक्त सचिव हृदेष कुमार ने आज स्कूली शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि सभी नीजि स्कूली अधिकारी सरकार द्वारा तय फीस मानदंडों का सख्ती से पालन करें।बैंक्वेट हाल श्रीनगर में लोक शिकायत शिविर के आयोजन के उपंरात अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए आयुक्त सचिव ने कहा कि जम्मू व कश्मीर के सभी नीजि स्कूलों की कार्यप्रणाली को स्कूली शिक्षा क्षेत्र में दक्षता लाने हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर स्कूल फीस निर्धारण समिति ने पहले से ही सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है और इस सम्बंध में नीजि स्कूलों को निर्देश जारी किये गये है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि नये अधिनियम के अनुसार जल्द ही एसएफएफसी का पुनर्गठन किया जायेगा। स्कूलों में फीस पर एसएफएफसी द्वारा की गई सिफारिशें मुख्य शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूली शिक्षा निदेशालय, कश्मीर द्वारा लागू की गई हैं।स्कूली शिक्शा निदेशालय, कश्मीर के अधिकारियों को नीजि स्कूलों की कार्यप्रणाली की जांच करने और फीस को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिये गये।