Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

हिम केयर योजना में 5 लाख तक उपचार, जनता का मुफ्त इलाज का सपना हुआ साकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 15 Feb 2020

Last updated on: Feb 15, 2020, 00:00 IST

आनी- केंद्र की कल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत ने गरीब आदमी का जहां मुफ्त इलाज का सपना पूरा किया वहीं प्रदेश की संवेदनशील सरकार ने दो कदम आगे बढ़ाते हुए आम लोगों को आयुष्मान भारत के बाद हिमकेयर योजना लाकर हर प्रदेशवासी का 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत कुछ तबकों के लोग इसके दायरे से बाहर हुए तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई वाली प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना पेश की। इस योजना के बाद प्रदेश के सभी लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पक्का हुआ है। यह योजना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। इस योजना को लांच करते हुए सरकार ने सपष्ट किया था कि प्रदेश का हर तबके का व्यक्ति इलाज के धन के आभाव में परेशानी न झेले। योजना से प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अब ऐसा नहीं बचा है जो धन-राशि के आभाव में इलाज न करवा पाए। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रदेश के सभी लोग (सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर) 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज के दायरे में आए हैं। सरकार की ओर से इस योजना के तहत अभी तक करीब 5.50 लाख परिवारों को पंजीकृत भी कर दिया गया है। योजना कितनी कारगर है ये इस बात से पता चलता है कि इसके  प्रदेश में अब तक 5.50 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है और 199 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है जिसमें 56 निजी अस्पताल शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत 55798 लाभार्थियों को 52.57 करोड़ रुपये से अधिक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का लाभ मिला है। स्वास्थ्य विभाग आनी के बीएमओ डॉ. ज्ञान ठाकुर का कहना है कि ये योजना लोगों के कैशलेस उपचार के लिए बरदान साबित हुई है। हजारों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। सरकार ने इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए एक बार फिर लोगों को मौका दिया है। डॉ. ज्ञान ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि 31 मार्च 2020 तक जो लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं वो हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत हो जाएं, या जिन लोगों ने पहले से कार्ड बनाए हैं वो भी 31 मार्च तक कार्ड को रिन्यू कर सकते हैं।

क्या है हिम केयर योजना

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना में न आने वाले परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना पेश की है। इसके लिए लोगों को लोकमित्र केंद्र में जाकर कार्ड बनाना होता है। इसके लिए अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग फीस निर्धारित की गई है। बीपीएल, योजना में प्रीमियम श्रेणी के हिसाब से रहेगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवार, रेहड़ी फड़ी तथा मनरेगा कामगारों के लिए किसी तरह का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा, जबकि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों, 70 वर्ष से अधिक आयु या वरिष्ठ नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारी, मिड-डे मील वर्कर्स, अंशकालिक कर्मचारी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर्स, अनुबंध कर्मचारी वर्ग के लिए 365 रुपये का प्रीमियम रहेगा। अन्य लोगों के लिए 1 हजार रुपए की राशि कार्ड बनाने के लिए देनी होती है।

31 मार्च 2020 तक फिर बनाएं कार्ड

सरकार की ओर से योजना पेश करने के बाद इसमें लाखों परिवारों को पंजीकृत किया गया लेकिन कुछेक परिवार किन्हीं कारणों से पंजीकृत नहीं हो पाए। जनहितैषी सरकार ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए लोगों को एक बार इस योजना में पंजीकृत होने का मौका दिया है। 31 मार्च 2020 तक लोग अपने परिवार के पांच सदस्यों को इस योजना के तहत पंजीकृत करवाकर हिमकेयर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को कार्ड पहले से बन चुके हैं वो भी 31 मार्च तक इन कार्ड को रिन्यू कर सकते हैं।

क्या हैं योजना के लाभ

चयनित परिवारों को प्रति बर्ष 5 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज का प्राबधान है। हर परिवार से अधिकतम पांच सदस्य इस कैशलेस उपचार पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। पांच से अधिक सदस्यों वाला परिवार अपने शेष सदस्यों को हर अतिरिक्त इकाई के लिए अधिकतम पांच सदस्यों के साथ एक अलग इकाई में नामांकित कर सकता है। इस स्कीम मेँ लगभग 1800 उपचार प्रक्रियाओं कवर की जा रही है | जिसमे डे -केयर  सर्जरी भी शामिल हैं। परिवार के सभी सदस्य इस योजना के तहत शामिल होने के पात्र है | इसमें कोई आयु सीमा निश्चित नहीं की गयी है | प्रदेश में 193 अस्पताल पंजीकृत हैं, जिनमें लाभार्थी नि:शुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

 

Tags: Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD