Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पूर्व विधायक, कश्मीरी पंडित सभा, खेल हस्तियों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 08 Feb 2020

Last updated on: Feb 08, 2020, 00:00 IST

पूर्व विधायक बनी जीवन लाल ललहाल ने आज उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें कोली-सिप्पी और गद्दी समुदायों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।पूर्व विधायक ने बनी निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न विकास मुद्दों को भी उठाया, जिनमें विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पर्यटक झोपड़ियों का निर्माण, नवरात्र त्योहारों के दौरान जोडियां माता और डौल्ला माता तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं षुरु करना, बनी में बस स्टैंड के निर्माण के अलावा उक्त निर्वाचन क्षेत्र में सड़क संपर्क और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करना शामिल हैं। ऑल जेएंडके गद्दी-सिप्पी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन ज़रियाल और जेएंडके सिप्पी-कोली एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम चंद भी पूर्व विधायक के साथ थे।कश्मीरी पंडित सभा (केपीएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने  इसके अध्यक्ष केके खोसा के नेतृत्व में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के विभिन्न कल्याणकारी मुद्दों से संबंधित मांगों का एक ज्ञापन उपराज्यपाल को सौंपा, जिनमें विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए प्रधानमंत्री के रोजगार पैकेज को लागू करना और अन्य रोजगार के मुद्दे, तीर्थस्थलों की सुरक्षा, विस्थापित कश्मीरी पंडितों से संबंधित संपत्तियों का अतिक्रमण आदि शामिल हैं।फार्मास्युटिकल निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में फार्मास्युटिकल उद्योग के विकास और मजबूती से संबंधित मुद्दों से अवगत करवाया।उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की और उन्हें वास्तविक मुद्दों की समीक्षा करने का आष्वासन दिया। इस बीच, वुषु के नेषनल चीफ कोच कुलदीप हांडू के साथ वाटर स्पोर्ट्स कीं नेषनल चीफ कोच सुश्री बिलकिस मीर ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में खेल के विकास, खेल नीति को अपनाने और खेल को वर्गीकृत करने, खेलो इंडिया और एनएसडीएफ के तहत योजनाओं के कार्यान्वयन, केंद्रषासित प्रदेष में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना आदि से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया।उपराज्यपाल ने उनके साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में खेलों के विकास की दिशा में काम कर रही है और उन्हें उनके द्वारा उठाये गये वास्तविक मुद्दों का समाधान करने का आष्वासन भी दिया।

 

Tags: Girish Chandra Murmu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD