Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यालय का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Feb 2020

Last updated on: Feb 05, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 की सराहना करते हुए इसे जन कल्याण की दिशा में एक अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि अल्पावधि मेें ही यह हेल्पलाईन जन शिकायतों के निवारण में कारगर सिद्ध हुई है और आंकड़े स्वयं इसकी सफलता को बयान करते हैं।राज्यपाल ने इस नवीन पहल को समझने के लिए शिमला के समीप टूटीकंडी स्थित आई.एस.बी.टी. स्थित पार्किंग भवन में ‘‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’’ कार्यालय का दौरा किया और वहां कार्यरत स्टाफ से इस संबंध मे विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आधुनिक तकनीक का जन शिकायत निवारण में पूर्ण उपयोग किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजीकृत काॅल को सिस्टम द्वारा संबंधित विभाग को सौंपना तथा खण्ड, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत प्रणाली की योजना बड़े ही प्रभावशाली तरीके से तय समय सीमा पर निपटाकर लोगों को राहत देकर अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत को बंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की पहल निश्चित तौर पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक है।राज्यपाल ने इस हेल्पलाइन को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

 

Tags: Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD