Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जवानों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए शैक्षिक संस्थानों और कला-साहित्य संस्थाओं का मिलकर काम करना ज़रूरी-डॉ. सुरजीत पातर

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने जीता डॉ. महेन्दर सिंह रंधावा विरासती कप

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2020

Last updated on: Feb 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब कला परिषद् द्वारा मनाए जा रहे डॉ. महेन्दर सिंह रंधावा कला उत्सव के दौरान करवाए गए विरासती मुकाबलों के दौरान रंधावा विरासती कप पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने जीता। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने ओवर ऑल दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत और टीम मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों और टीमों को पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने इनाम बाँटे।पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अलग-अलग कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधन करते हुए डॉ. सुरजीत पातर ने कहा कि लोक कलाओं में जि़ंदगी को जीने का हुनर होता है। उन्होंने कहा कि लोक कलाएं हमें जि़ंदगी के बहुत नज़दीक से दर्शन करवाती हैं। उन्होंने कहा कि लोक-दस्तकारी से जुड़े मनुष्य मेहनती, ईमानदार और दूसरों की भावनाओं को समझने के समर्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि विरासती कलाओं को संभालने में हमारे शैक्षिक संस्थानों की बहुत बड़ी देन है जिसको और बढ़ावा देना चाहिए।विजेता विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए डॉ. पातर ने कहा कि नौजवान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए शैक्षिक संस्थाएं और कला-साहित्य संस्थाओं का मिलकर काम करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में इस तरह की लोक विरासत को संभाल कर रखना प्रशंसनीय भी है और इस बात का सबूत भी है यह कलाएं जीवित हैं।स्वागती शब्दों के दौरान पंजाबी संगीत नाटक अकादमी के उप प्रधान डॉ. निर्मल जौड़ा ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को दस्तकारी कला के साथ जोडऩा समय की ज़रूरत है जिस कारण पंजाब कला परिषद् द्वारा इन मुकाबलों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है। समागम में विशेष तौर पर पहुँचे पंजाब राज्य सूचना कमिश्नर स. निधडक़ सिंह बराड़ ने लोक कलाओं को जीवित रखने के लिए कला परिषद् के प्रयासों की प्रशंसा की। पंजाब कला परिषद् के मीडिया कोऑर्डिनेटर निन्दर घुग्याणवी ने सबका धन्यवाद करते हुए बताया कि रंधावा उत्सव के दौरान कल बोपाराए भाइयों के साथ तेरे सम्मुख, पुआधी जलसा और शाम को कवि दरबार होगा।

इस मौके पर हुए विरासती क्विज़ मुकाबले में सरकारी कॉलेज होशियारपुर ने पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला कैंपस ने दूसरा और बब्बर अकाली मेमोरियल कॉलेज गढ़शंकर ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि दसमेश गर्लज़ कॉलेज बादल और सरकारी कॉलेज (लड़कियां) लुधियाना को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुए। इसी तरह पक्खी बुनने में दसमेश गर्लज़ कॉलेज बादल ने पहला, गुरू नानक गर्लज़ कॉलेज लुधियाना ने दूसरा और सरकारी कॉलेज सैक्टर 42 चंडीगढ़ ने तीसरा, गेंद बनाने में बी.सी.एम. कॉलेज लुधियाना ने पहला, आत्म वलव जैन कॉलेज लुधियाना ने दूसरा और शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज सुनाम ने तीसरा, फुलकारी में भाग सिंह खालसा कॉलेज काला टिब्बा अबोहर ने पहला, आत्म वलव जैन कॉलेज लुधियाना ने दूसरा और रत्तेवाल कॉलेज ने तीसरा, बाग़ में भाग सिंह खालसा कॉलेज काला टिब्बा ने पहला, रामगढिया गर्लज़ कॉलेज लुधियाना ने दूसरा और गुरू नानक कॉलेज बुढलाडा ने तीसरा, गुड्डियाँ पटोले में संत बाबा भाग सिंह कॉलेज सुखानन्द ने पहला, रामगढिया गर्लज़ कॉलेज लुधियाना और दसमेश गर्लज़ कॉलेज बादल ने दूसरा, गुरू नानक खालसा कॉलेज लुधियाना ने तीसरा, छोटी टोकरी बनाने में रामगढिया गर्लज़ कॉलेज लुधियाना ने पहला, आत्म वलव जैन कॉलेज लुधियाना ने दूसरा और गुरू नानक कॉलेज बुढलाडा ने तीसरा, परांदा बनाने में रामगढिया गर्लज़ कॉलेज लुधियाना ने पहला, दसमेश गर्लज़ कॉलेज बादल ने दूसरा और सरकारी कॉलेज लड़कियाँ लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इन मुकाबलों का निर्णय लोक कलाओं के माहिर प्रो. किरपाल कज़ाक, जसमेर सिंह ढट्ट और मैडम करमजीत कौर ने किया जबकि विरासती क्विज़ प्रीतम सिंह रुपाल ने करवाई। इस मौके पर पंजाब संगीत नाटक अकादमी के प्रधान केवल धालीवाल और सचिव प्रीतम रुपाल, ललित कला अकादमी के प्रधान दीवान माना, केंद्रीय लेखक सभा के प्रधान डॉ. लाभ सिंह खीवा आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Cultural

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD