Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब-दिल्ली समेत पूरे देश को निराश कर गया केंद्रीय बजट -भगवंत मान

2050 तक मारी शेखी, 2020 के लिए कुछ भी नहीं, देश के लोगों के लिए नहीं अम्बानी-अंडानियों को समर्पित है मोदी सरकार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नवीं दिल्ली /चण्डीगढ़ , 01 Feb 2020

Last updated on: Feb 01, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट को सिरे से रद्द करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इस बार फिर न केवल पंजाब और दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया है, बल्कि देश के हर वर्ग को निराश किया है। दिल्ली विधान सभा चुनाव के दौरान मटियाला हलके से पार्टी उम्मीदवार गुलाब सिंह, हरी नगर से राजकुमारी ढिल्लों, तिलक नगर से जरनैल सिंह, राजौरी गार्डन से धनवंती चन्देला, विकासपुरी से महिंद्र यादव और जनकपुरी से उम्मीदवार राजेश ऋषि के हक में धुंआंधार प्रचार करते हुए भगवंत मान ने व्यंग्यमय अंदाज में मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा, ‘‘आज केंद्रीय वित्त मंत्री से पहाड़ जितना बजट भाषण पढ़वाया गया, परंतु साल 2020 के लिए कुछ नहीं निकला। कहते हैं 2022 में किसानों की आमदन दोगुनी कर देंगे। 2024 में सभी जिलों में एक-एक जन औषधि केंद्र खोल देंगे। 2024 तक 100 एयरपोर्ट बना देंगे। 2021 तक 100 नए डिप्लोमा संस्थान खोल देंगे। 2025 तक यह कर देंगे। 2026 तक वह कर देंगे। ओर तो ओर 2050 तक पशूओं की सभी बीमारियां खत्म कर देंगे। मैं मोदी साहिब को पूछना चाहता हुं कि बजट साल 2020 -21 के लिए एक साल का पेश किया है या 2050 तक 30 सालों के लिए पेश किया है।भगवंत मान ने कहा कि जुमलेबाज बजट ने दिल्ली और पंजाब समेत पूरे देश को निराश किया है। साथ ही मोदी सरकार का देश और लोक विरोधी चेहरा भी नंगा किया है। 

मान मुताबिक यह बजट अम्बानी-अंडानी जैसे चंद कॉर्पोरेट घराणों के हितों को ध्यान में रख कर तैयार किय गया है। देश और देश के लोग पूरी तरह हाशीए पर फैंक दिए गए हैं।भगवंत मान ने कहा कि सरकारी और जनतक सैक्टर के अदारों और क्षेत्रों को कौडिय़ों के दाम प्राईवेट हाथों में बेचा जा रहा है। 150 प्राईवेट रेलें और एयरपोर्ट इसी कड़ी का हिस्सा हैं।भगवंत मान ने कहा कि बजट में किसान, नौजवान, देहाती गरीब और दलितों समेत नौकरी पेशा और व्यापारियों-कारोबारियों को बुरी तरह नजर अन्दाज किया गया है।किसानों के लिए स्वामीनाथन सिफारिशें, नौजवानों के लिए हर साल 2 करोड़ नौकरियां और काले धन पर आधारित पुरानी जुमलेबाजी को मोदी सरकार इस बजट में दुहराने की हिम्मत भी नहीं कर सकी। रिकार्ड 7.36 प्रतिशत पर पहुंची महंगाई को नकेल डालने के लिए कुछ नहीं किया गया।भगवंत मान ने कहा कि देश की आर्थिकता बुरी तरह से निचले स्तर पर जा रही है, 10 प्रतिशत जीडीपी के दावे करने वाली मोदी सरकार की इसके अपने आर्थिक सर्वेक्षण ने हवा निकाल दिया, जो 45 प्रतिशत तक लुढक़ गई। सरकार की वित्तीय नीतियों के साथ साथ बैंकों से लोगों के उठे हुए विश्वास को इस बजट में यह कह कर ओर ज़्यादा उठा दिया है कि यदि कोई बैंक डूबता है तो सरकार केवल 5 लाख रुपए की गारंटी लेगी। 

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD