Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरसिमरत कौर बादल की वजीरी के लिए मोदी-शाह के पैरों में गिरे बादल : भगवंत मान

बादलों के यू-टर्न ने अकाली दल को मिट्टी में मिलाया, क्या सी.ए.ए. पर भाजपा ने बादलों की मांग स्वीकार कर ली?

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/चण्डीगढ़ , 31 Jan 2020

Last updated on: Jan 31, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने दिल्ली विधान सभा चुनावों में अकाली दल (बादल) की ओर से यू-टर्न लेते हुए भाजपा को समर्थन करने सम्बन्धित ताजा ऐलान पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि चार दिन पहले विवादित सी.ए.ए के मुद्दे पर दिल्ली में भाजपा के साथ मिल कर चुनाव न लडऩे की बात करने वाले बादलों का इस तरह भाजपा खास कर कर मोदी-अमित शाह के पैरों में गिरना केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की वजीरी बचाने की आखिरी कोशिश है, परंतु बादल परिवार की इस निजी लालसा ने शिरोमणी अकाली दल को मिट्टी में मिला दिया है।दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार गरीस सोनी के हक में रोड शो के दौरान भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल को पूछा कि क्या भाजपा ने सी.ए.ए सम्बन्धित उनकी (अकाली दल) यह मांग स्वीकार कर ली है, जिस कारण अकाली दल ने पिछले हफ्ते दिल्ली विधान सभा चुनाव भाजपा के साथ मिल कर लडऩे से इन्कार कर दिया था?भगवंत मान ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल की डगमगा रही कुर्सी को बचाने के लिए बादल परिवार अपनी नैतिकता के साथ-साथ पार्टी के सिद्धांतों को भी छीके टांग रहे हैं। भगवंत मान ने पूछा कि क्या सुखबीर सिंह बादल या प्रकाश सिंह बादल पंजाब और अपनी पार्टी (अकाली दल) के लोगों को बता सकेंगे कि हरसिमरत की वजीरी के लिए ओर कितनी बार स्टैंड बदलेंगे।भगवंत मान ने कहा कि पहला पंजाब के हित गिरवी रख कर बादल परिवार ने अपनी बहु रानी को मंत्री की कुर्सी पर बिठाया, अब जब बादलों के पास से पंजाब की सत्ता ही चली गई तो इस परिवार ने अपनी पार्टी का ही सौदा कर लिया।भगवंत मान ने कहा कि बादल-भाजपा अपवित्र गठजोड वैंटिलेटर पर जा चुका है, बस अब रस्मी ऐलान होना बाकी है, जो दिल्ली चुनाव के बाद हरसिमरत कौर बादल की छुट्टी के साथ हो जाएगा।इस लिए यदि बादल परिवार में जरा सी भी जमीर जीवित बची है तो वह भाजपा की अपेक्षा नाता तोड़ कर दिल्ली चुनाव में नफरत की राजनीति कर रही भाजपा का करारी हार में बिल्कुल भी हिस्सा न दें।   

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD