Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

रविशंकर प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर में ‘ऑल वुमेन पोस्ट ऑफिस‘ का उद्घाटन किया

भारत सरकार श्रीनगर में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की स्थापना करेगी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Jan 2020

Last updated on: Jan 22, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय संचार, कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज श्रीनगर में एक ‘ऑल वुमेन पोस्ट ऑफिस‘ का उद्घाटन किया।उनके साथ उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, सचिव पोस्ट, भारत सरकार पीके बिसोई, सचिव दूरसंचार अंशु प्रकाश, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव बिपुल पाठक, सीएमडी बीएसएनएल पीके पुरवा, डीसी श्रीनगर, डॉ शाहिद इकबाल चौधरी और सीईओ  युवा मिशन डॉ सईद आबिद शाह थे।इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं के समग्र विकास और समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ऑल वुमेन पोस्ट ऑफिस खोलने की पहल हमारे देश की महिलाओं को प्रोत्साहित और सशक्त बनाना है।‘‘कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने कहा कि श्रीनगर में जल्द ही आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की सर्किट बेंच शुरू की जाएगी, इसके अलावा जेके के 350 वकील जल्द ही नोटरी हो जाएंगे। उन्होंने पार्सल हब श्रीनगर का भी उद्घाटन किया।जम्मू कश्मीर में बीएसएनएल सेवाओं की प्रशंसा करते हुए प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल देश की रणनीतिक संपत्ति है। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को देश के बाकी हिस्सों से 3,500 गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।मंत्री ने जम्मू-कश्मीर बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए वार्षिक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग / 1099 भी लॉन्च किया जो हर बीएसएनएल नंबर पर मुफ्त कॉलिंग प्रदान करता है।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD